फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Many centers will be diverted to the sugarcane mills

कई केंद्र का गन्ना दूसरी मिलों को होगा डायवर्ट

Wed, 04 Mar 2015 07:17 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 04 Mar 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
गन्ना किसानों के बकाया मूल्य का भुगतान न करने के मामले में गन्ना आयुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने सख्त कदम उठाएं हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा बकाया गन्ना मूल्य वाली गोला और खंभारखेड़ा मिलों के कई तौल केंद्रों का गन्ना दूसरे मिलों को डायवर्ट करने के आदेश दिए हैं। दोनों मिलों पर 286 करोड़ देय अवधि का बकाया हो चुका है, जो जनपद के कुल बकाया 524.19 करोड़ के आधे से ज्यादा है।
विज्ञापन

गन्ना आयुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने 25 फरवरी को चीनी मिलों के अधिकारियों के साथ बैठक करके बकाया भुगतान में सुधार के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद मंगलवार को गन्ना आयुक्त ने मिल अधिकारियों के साथ बैठक कर गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की, जिसमें सुधार न करने वाली मिलों के विरुद्ध कार्रवाई करते कई केंद्रों का गन्ना डायवर्ट कर दिया है। खीरी जिले में बजाज ग्रुप की गोला और खंभारखेड़ा मिलों के कई तौल केंद्रों को निकटवर्ती मिलों में डायवर्ट करने के आदेश दिए हैं। साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को भुगतान की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं। गोला मिल पर 151 करोड़ रुपये बकाया है, जबकि खंभारखेड़ा पर 135 करोड़ रुपये बकाया है। इसी ग्रुप की पलिया मिल पर 149 करोड़ रुपये बकाया है। तीनों मिलों ने क्रमश: 22 दिसंबर, 12 दिसंबर और 13 दिसंबर 2014 तक खरीदे गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। इसी तरह ऐरा मिल पर 29.48 करोड़, बेलरायां पर 29.87 करोड़ और संपूर्र्णानगर पर 29.10 करोड़ बकाया हो चुका है। वहीं अजवापुर, कुंभी और गुलरिया मिलों का समय पर शतप्रतिशत भुगतान हो रहा है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि गोला के पास 46 और खंभारखेड़ा के 50 तौल केंद्र स्थापित हैं। इनमें कई केंद्रों को डायवर्ट करने के आदेश गन्ना आयुक्त की ओर से दिए गए हैं, लेकिन अभी लिखित तौर पर निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। जैसे ही निर्देश प्राप्त होंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई कराते हुए अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed