{"_id":"61b8f5c198646918c077abc7","slug":"mantra-given-to-accountants-to-avoid-mental-stress-lakhimpur-news-bly46917425","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक तनाव से बचने के लिए लेखपालों को दिया मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक तनाव से बचने के लिए लेखपालों को दिया मंत्र
विज्ञापन
लेखपालों को तनाव से बचने की जानकारी देते डॉ. अखिलेश शुक्ला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम विकास संस्थान में स्ट्रेस मैनेजमेंट पर हुई कार्यशाला
लखीमपुर खीरी। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला ग्राम्य विकास संस्थान में स्ट्रेस मैनेजमेंट (मानसिक तनाव) को लेकर कार्यशाला हुई। इसमें लेखपालों को तनाव से बचने के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यशाला में जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला ने लेखपालों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए काम को लेकर होने वाले स्ट्रेस (तनाव) से उबरने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि प्रात:काल उठकर योग करें, संगीत सुने, दोस्तों संग हंसी मजाक करें। ऐसा करके तनाव से बचा जा सकता है। इसके साथ लेखपालों को नशा उन्मूलन एवं सुसाइड प्रीवेंशन की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी तरह की शंका लगे तो बिना देर किए अस्पताल आकर दिखाएं। सोशल वर्कर अतुल पांडेय ने लेखपालों को तनाव से बचाव, कारण आदि सामग्री वितरित की। कार्यशाला में करीब 60 लेखपाल मौजूद रहे।