फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mansharam died of injuries, case filed

मंशाराम की मौत चोटों से हुई थी, मुकदमा दर्ज

Thu, 05 May 2022 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Mansharam died of injuries, case filed
पीड़़ित परिजन।
नीमगांव के झबरीपुरवा का मामला, कई बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन

सिकद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के झबरीपुरवा गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत कारण का चोट आया है, जबकि परिजन धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बुधवार शाम एएसपी और सीओ मितौली ने भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है।
थाना नीमगांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत प्रतापपुर के मजरा झबरीपुरवा निवासी 60 वर्षीय मंशाराम खेत की रखवाली करने गया था। बुधवार की सुबह जब उसकी पत्नी उसे जगाने पहुंची और चादर हटाई तो देखा कि वह मरणासन्न अवस्था में खून से लथपथ पड़ा है। शरीर पर चोट के निशान थे। परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसओ नीमगांव देवेंद्र कुमार गंगवार ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच चोटें आई हैं, जो रगड़न की तरह हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की चोट किसी जानवर के हमले से या किसी गाड़ी की टक्कर से प्रतीत हो रही है। फिर भी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने से गुजर गए घायल को लेकर नहीं दी पुलिस को सूचना
मंशाराम जहां पर लहुलहान मिले वही से कुछ दूरी पर थाने का आवासीय परिसर है, जब घायल को लेकर उसके घर वाले नीमगांव निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए, तो थाने के सामने से होकर ही निकले लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी। निजी चिकित्सक ने हालत गंभीर देखकर लखीमपुर रेफर किया तब भी परिजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी और लखीमपुर अस्पताल ले गए। पुलिस ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने करीब छह घंटे बाद सूचना दी, जिसके बाद एसओ नीमगांव ने अस्पताल और गांव पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
परिजन बोले- मर्डर, पत्नी ने एक्सीडेंट की दी तहरीर
सुबह मंशाराम की मौत के बाद उनके परिजन सीधे हत्या का आरोप लगाने लगे। पुलिस की जांच में सब अलग-अलग मौत का कारण बताने लगे। देर शाम मृतक की पत्नी फूल देवी ने जब मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने पर तहरीर में पति की मौत किसी गाड़ी के एक्सीडेंट से होना बताया, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से चोट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पांच चोटें मिली हैं जो एक्सीडेंट से होना प्रतीत हो रही हैं। क्योंकि वृद्घ किसान चकरोड पर सोता था, जिससे इस बात की आशंका है कि किसी वाहन से एक्सीडेंट हुआ है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। - अभय प्रताप मल्ल, सीओ मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed