फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mangla mother 's name Sati temple of the living

मां मंगला के नाम से है सती जी का मंदिर

Fri, 16 Oct 2015 05:36 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Fri, 16 Oct 2015 05:36 PM IST
विज्ञापन
Mangla mother 's name Sati temple of the living
शिवजी की प्रियनगरी छोटी काशी उनकी पत्नी सती जी को भी प्रिय रही है। यहां वह मां मंगला देवी के नाम से जानी जाती हैं। देवालय में काले पत्थर की प्रतिमा पुराणों में भद्र कर्णिका के नाम से विख्यात हैं।
विज्ञापन

मत्स्य पुराण में कथा है कि पिता दक्ष के यज्ञ में बिना निमंत्रण के पहुंचीं शिव की पत्नी सती ने वहां शिवजी का स्थान न देखकर योगाग्नि में अपने को भस्म कर लिया। जलती सती से दक्ष ने उत्तम योग और तप के लिए सती के दर्शन और स्तुति स्थलों के नाम पूछे तो देवी जी ने अपने 108 तीर्थ स्थलों का उल्लेख किया। उनमें 18वां स्थान गोकर्ण तीर्थ को बताया और कहा कि वह यहां भद्र कर्णिका के नाम से स्थापित हैं।
विज्ञापन

पुष्करे पुरुहूतेति केदारे मार्ग दायिनी, नन्दा हिमवत: प्रष्ठे गोकर्णे भद्रकर्णिका। अध्याय13/30।शक्ति पीठों का यह विवरण पद्म पुराण, देवी भागवत पुराण और स्कंद पुराण में भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमंगल से रखती हैं मुक्त
खुटार मार्ग के समीप मंदिर में मां भद्र कर्णिका की सिंह वाहिनी चतुर्भुजी मूर्ति है। मंदिर के निकट ही तीर्थ प्रवाहित होता था। भक्तों को अमंगल से मुक्त रखने के कारण उनका नाम मंगला हो गया। कहते हैं कि अपने भक्तों का संकट माता अपने ऊपर ले लेती हैं। 42वर्ष पूर्व बिजली गिरी, जिससे मंदिर का शिखर ध्वस्त हो गया था। इससे किसी के घर को कोई नुकसान नहीं हुआ। तभी से मां के प्रति लोगों की आस्था और भी बढ़ गई।

दर्शन से पूर्ण होती है मनोकामना
स्कंद पुराण में कहा गया है कि जो मनुष्य तीर्थ स्नान कर देवी मंदिर में दर्शन करते हैं या प्रात:काल शक्ति पीठों के नामों का पाठ करते हैं वह सभी पापों से मुक्त होते हैं। इन स्थलों में जो भी शरीर का त्याग करता है वह ब्रह्मलोक को भेदकर शिवजी के परम धाम को जाता है। इहलोक में माता अपने भक्त की कामना पूर्ण कर उसे ऐश्वर्य प्रदान करती हैं। गोदान के समय, श्राद्ध में, विवाह या अन्य मंगल कार्यों में देवार्चन के समय इन नामों का पाठ करने वालों का भी ब्रह्म पद की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed