फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   mandi

पांच मई तक मंडी राजापुर में आढ़तियों की खरीद रहेगी बंद

Mon, 26 Apr 2021 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
mandi
mandi
लखीमपुर खीरी। मंडी समिति राजापुर में चार दिन बाद सोमवार को आढ़तियों ने गेहूं की खरीद शुरू की, लेकिन कई आढ़तों पर मजदूर नहीं आए। तो कई आढ़ती भी बीमार होने के चलते होम आइसोलेशन में चले गए हैं। व्यापार मंडल मंडी राजापुर के महामंत्री अमरीश गुप्ता भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बाहर से आने वाले खरीददार भी मंडी में नहीं आ रहे हैं। लिहाजा व्यापार मंडल ने सोमवार को गेहूं खरीदने के बाद फिर से नौ दिन के लिए मंडी बंद रखने का निर्णय लिया है, जिससे छह मई से मंडी में आढ़तियों की खरीद शुरू होगी। इस दौरान सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद जारी रहेगी।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार के साथ ही मौतों के बढ़ते आंकड़े मंडी के व्यापारियों और मजदूरों को भी डराने लगे हैं। मंडी में प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है, जिससे यहां भी कोरोना संक्रमण के फैलने का सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है। अब तक कई व्यापारी और मजदूर भी बुखार-खांसी से पीड़ित हो चुके हैं। इससे मंडी में गांवों से आने वाले मजदूरों की संख्या आधे से भी कम रह गई है। लोग अपनी व परिजन की जान बचाने के लिए घरों में कैद होना ज्यादा जरूरी समझने लगे हैं।
विज्ञापन

व्यापारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले सप्ताह गुरुवार से लेकर रविवार तक चार दिन मंडी बंद रखी गई थी, जिसके बाद सोमवार को मंडी खुलने पर आवक अच्छी हुई। लेकिन मजदूूरों की संख्या काफी कम हो गई है और कई व्यापारी बीमार होने से मंडी नहीं आ पहुंचे। अब तक करीब चार व्यापारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कई मजदूर भी बीमार हैं। बाहर से आने वाले व्यापारी भी माल खरीदने के लिए नहीं आ रहे हैं। ऐसे हालात में मंडी को बंद करना ही बेहतर विकल्प माना जा रहा है। इसलिए व्यापारियों ने कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए 27 अप्रैल से पांच मई तक मंडी में खरीद बंद रखने का निर्णय लिया। अब छह मई को मंडी में व्यापारी खरीद शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोरोना संक्रमण के फैलते खतरे को देखते हुए आढ़तियों और मजदूरों में भय बना हुआ है। सोमवार को मंडी में आढ़तियों ने अपनी दुकानें खोली, लेकिन मजदूरों की संख्या कम रही। इस दौरान करीब चार हजार क्विंटल गेहूं की आवक भी हुई। कोविड-19 गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन कराया जा रहा है। सामाजिक दूरी मेंटेन करने के लिए सब्जी मंडी का एरिया बढ़ाया गया है। मंडी गेट पर पल्स ऑक्सीमीटर और सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। व्यापारियों ने 27 अप्रैल से पांच मई तक खरीद बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि इस दौरान मंडी में खुले नौ क्रय केंद्रों पर किसानों से गेहूं की खरीद जारी रहेगी।
-सुधांशु कुमार, सचिव, मंडी राजापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed