फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mandela discontent with teachers in non-financed schools

मानेदय बंद होने से वित्तविहीन शिक्षकों में आक्रोश

Sat, 13 May 2017 11:52 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी
लख्ाीमपुरख्ाीरी Updated Sat, 13 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षक 15 को करेंगे विधान सभा का घेराव

वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष ने शनिवार को जीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर जाकर वित्तविहीन शिक्षकों से मुलाकात की और प्रदेश सरकार द्वारा वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय बंद किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने इसके विरोध में  15 मई को लखनऊ में होने वाले विधानसभा घेराव में शिक्षकों से शामिल होने की अपील की।

जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह चीमा एवं जिला मंत्री रवींद्र श्रीवास्तव ने शनिवार को जीआईसी मूल्यांकन केंद्र पहुंचकर वित्तविहीन शिक्षकों से मिलकर कहा कि भाजपा सरकार ने मानदेय बंद करके हम सभी के अन्याय किया है, जिससे शिक्षकों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को मानदेय दिलाने के लिए महासभा ने 15 मई को 11 बजे विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया है। रवींद्र श्रीवास्तव ने वित्तविहीन शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में 15 मई को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया है। इस दौरान  हौसला प्रसाद मिश्रा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed