{"_id":"61aa5733fba5fa05fe6f87f8","slug":"mandeep-in-800-meters-anushka-won-in-400-meters-lakhimpur-news-bly468026537","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सौ मीटर में मनदीप, 400 मीटर में अनुष्का ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सौ मीटर में मनदीप, 400 मीटर में अनुष्का ने बाजी मारी
विज्ञापन
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर में प्रतियोगिताओं के विजेता को सम्मानित करते अतिथि।
श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में हुईं खेलकूद प्रतियोगिताएं
संपूर्णानगर। महंगापुर स्थित श्री गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विभाग लखीमपुर द्वारा ब्लॉक स्तरीय बालक एवं बालिकाओं की प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें आठ सौ मीटर बालक वर्ग की दौड़ में मनदीप कुमार व चार सौ मीटर बालिका दौड़ में अनुष्का मौर्य ने प्रथम स्थान पाया।
श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में आयोजित आठ सौ मीटर दौड़ में मुरारखेड़ा के मनदीप कुमार प्रथम, नगला के अमन कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। चार सौ मीटर बालिका दौड़ में मुरारखेड़ा की अनुष्का मौर्य प्रथम, करिश्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद बालिका वर्ग में शकुंतला प्रथम, सुमनदीप कौर द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग लंबी कूद में हरि प्रथम व सौरभ द्वितीय स्थान पर रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया। चार सौ मीटर बालक वर्ग की दौड़ में मनदीप प्रथम, रवि कुमार द्वितीय रहे। दो सौ मीटर बालक वर्ग दौड़ में अमन कुमार प्रथम, करण सिंह द्वितीय, सौ मीटर दौड़ में गुरप्यार सिंह प्रथम, दिलीप द्वितीय स्थान पर रहे। सौ मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में करिश्मा प्रथम व अनुष्का मौर्य ने द्वितीय स्थान पाया। वॉलीबॉल बालक वर्ग में मुरारखेड़ा प्रथम स्थान पर रहा। जीते हुए खिलाड़ी अब लखीमपुर में जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान विजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। यहां पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकास शर्मा, व्यवस्थापक जीत सिंह, सुनील कुमार, वेदपाल राठौर, विनोद मिश्रा, सरबजीत सिंह, संदीप, विक्की चीमा, आलोक प्रताप सिंह, गुरप्यार सिंह आदि मौजूद रहे।