Video: गदर-2 देखने गए युवक को आया हार्टअटैक, CCTV में कैद हुई मौत की दर्दनाक 'फिल्म'; मॉल में छाया मातम
लोगों के जहन में काफी देर तक यही सवाल बना रहा कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिससे युवक की जान चली गई। बाद में बताया गया कि हार्ट अटैक से युवक की मौत हुई है।
विस्तार
लखीमपुर खीरी में शनिवार शाम को एक युवक की उस समय मौत हो गई, जब वह एक मॉल में फिल्म देखने के लिए गया था। अचानक मौत हो जाने से माल में अफरातफरी का माहौल बन गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
लोगों के जहन में काफी देर तक यही सवाल बना रहा कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिससे युवक की जान चली गई। बाद में बताया गया कि हार्ट अटैक से युवक की मौत हुई है। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
जानकारी के मुताबिक शहर के मोहल्ला द्वारिकापुरा निवासी अक्षत तिवारी (35) दवा कारोबारी थे। उनका महेवागंज में मेडिकल स्टोर है। अक्षत तिवारी शनिवार को फन मॉल में गदर-2 फिल्म देखने के लिए गए थे।
अक्षत मोबाइल फोन पर बात करते करते मॉल में प्रवेश कर ही रहे थे, तभी अचानक वह जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही अक्षत की मौत हो गई। लोगों का कहना था कि हार्ट अटैक से युवक की मौत हुई है।