फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Man murdered in Lakhimpur Kheri accused barged into the house and stabbed him in Lakhimpur kheri

UP: लखीमपुर खीरी में रिश्ता तोड़ने पर युवती के पिता की हत्या, युवक ने घर में घुसकर चाकू से किए प्रहार

Sat, 13 Jun 2026 01:02 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 13 Jun 2026 01:02 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के गोला थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से भाग निकला। युवक का मृतक की बेटी से रिश्ता तय हुआ था, लेकिन दहेज की मांग के चलते टूट गया। इससे खफा होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Man murdered in Lakhimpur Kheri accused barged into the house and stabbed him in Lakhimpur kheri
मृतक सलीम का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के गोला थाना क्षेत्र में गांव शिवपुर सांडा निवासी सलीम (45 वर्ष) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने घर में घुसकर सलीम पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किए। लहूलुहान सलीम घर के बाहर निकला और सड़क पर गिर गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने फूलबेहड़ के ग्राम हजरजपुर निवासी दानिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

दहेज की मांग पर टूटा था रिश्ता 
परिजनों ने बताया कि सलीम की पुत्री जीनत का निकाह दानिश के साथ तय हुआ था। आरोप है कि दाशिन के परिवार ने दहेज की मांगी, जिसके चलते उसके साथ रिश्ता तोड़ दिया गया। इसके बाद सलीम ने जीनत का निकाह दूसरी जगह तय कर दिया, लेकिन दानिश और जीनत एक-दूसरे के संपर्क में बने रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी भागा 
आरोपी दानिश को इस बात का डर था कि सलीम के रहते हुए उसका निकाह जीनत के साथ नहीं हो पाएगा। इसी के चलते उसने बृहस्पतिवार को घर में घुसकर सलीम की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। सीओ महक शर्मा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed