{"_id":"643ea8be2b792e1fd4084634","slug":"man-killed-in-tiger-attack-in-tikunia-area-in-lakhimpur-kheri-2023-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया इलाके में बाघ के हमले में युवक की मौत, 22 दिन में दूसरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया इलाके में बाघ के हमले में युवक की मौत, 22 दिन में दूसरी घटना
Tue, 18 Apr 2023 07:57 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 18 Apr 2023 07:57 PM IST
सार
खैरटिया मंझरा पूरब जंगल के आसपास बाघ 22 दिन के अंदर दो लोगों को मौत के घाट उतार चुका है, जबकि दो लोग बाघ हमले में घायल हुए हैं
विज्ञापन
बाघ के हमले में युवक की मौत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया क्षेत्र में मंझरा पूरब जंगल के आसपास फिर बाघ का आतंक शुरू हो गया है। मंगलवार को खैरटिया नयागांव के युवक पर बाघ ने उस समय हमला कर दिया, जब वह अपने मवेशी चरा रहा था। बाघ का हमला होते ही युवक जोर से चीख पड़ा। चीख सुनकर आसपास काम कर रहे किसान दौड़ पड़े और शोर-शराबा करने लगे। इसके बाद बाघ जंगल में भाग गया। जिला अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मंगलवार को खैरटिया नयापिंड गांव निवासी 25 वर्षीय हरमेश सिंह पुत्र पूरन सिंह अपने मवेशी चराने खेतों की ओर गया था। वह खैरटिया ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान कमलेंद्र सिंह के फार्म के आसपास मवेशी चरा रहा था। इसी बीच खेतों में छिपे बैठे बाघ ने हरमेश सिंह पर हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ पड़े और लाठी-डंडें, ईंट-पत्थर चलाने लगे। शोर सुनकर बाघ जंगल में भाग गया।
विज्ञापन
सूचना पाकर वन विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, घायल को सीएचसी निघासन भेजा, जहां युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उत्तर निघासन वन रेंज बेलराया के रेंजर बलवंत बहादुर सिंह ने बताया कि घटना के बाद जंगल में बाघ की निगाहबानी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
अब तक बाघ के हमले में दो मौत, दो घायल
खैरटिया मंझरा पूरब जंगल के आसपास बाघ 22 दिन के अंदर दो लोगों को मौत के घाट उतार चुका है, जबकि दो लोग बाघ हमले में घायल हुए हैं।- मंझरापूरब जंगल के बाघ ने बीते 27 मार्च को खैरटिया निवासी किसान कश्मीर सिंह को घायल कर दिया था।
- 31 मार्च को बाबापुरवा निवासी किसान प्रीतम सिंह को खेत की रखवाली के दौरान निवाला बनाया।
- 13 अप्रैल को मंझरापूरब गाव के किसान कुलवंत सिंह को गन्ने खेत में मजदूरों के साथ गन्ना छिलाई के दौरान गंभीर घायल किया।
- 18 अप्रैल को खैरेटिया नया पिंड गांव निवासी हरमेश सिंह गंभीर घायल किया। उसकी जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी।