फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   man died and three injured E-rickshaw collided with car in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: कार से टकराया ई-रिक्शा... बाइक भी भिड़ी, एक व्यक्ति की मौत, छात्र समेत तीन घायल

Tue, 04 Mar 2025 11:08 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Mar 2025 11:08 AM IST
सार

गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में लखीमपुर हाईवे पर जलालपुर गांव मोड़ के निकट मंगलवार सुबह हादसा हो गया। कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार व्यक्ति की मौत हो गई। छात्र समेत तीन लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
man died and three injured E-rickshaw collided with car in lakhimpur kheri
ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह कार से ई-रिक्शा टकरा गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार पर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग घायल हो गए। इसी बीच बाइक से आ रहा परीक्षार्थी भी ई-रिक्शा से टकराकर घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में लखीमपुर हाईवे पर जलालपुर गांव के मोड़ के पास कार से टकराकर ई-रिक्शा सवार कोतवाली क्षेत्र के गांव ढखवा निवासी सदाशिव पुत्र जगनमोहन की मौत हो गई। उनके साथ गांव का ही 30 वर्षीय दिलीप कुमार पुत्र लखपत राम और ई-रिक्शा चालक करणपुर निवासी सूरज गंभीर घायल हो गया। ई-रिक्शा चालक सूरज को फरधान सीएचसी भेजा गया है। 
विज्ञापन


इसी दौरान परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थी धौरहरा खुर्द निवासी अश्वनी कुमार शुक्ला पुत्र राजेश शुक्ला की बाइक क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा से टकरा गई। इससे छात्र घायल हो गया। उसे भी इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। उसकी भी हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed