{"_id":"660946ecf7cff69ac4025f7b","slug":"man-committed-suicide-by-shooting-himself-in-lakhimpur-kheri-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: शराब के नशे में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया... मौत; बीमारी से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: शराब के नशे में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया... मौत; बीमारी से था परेशान
Sun, 31 Mar 2024 04:50 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 31 Mar 2024 04:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव हरना नारायनपुर निवासी व्यक्ति ने शनिवार की देर रात तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक किसी बीमारी से परेशान था। उसका लखनऊ से इलाज भी चल रहा था। नशे की हालत में उसने गोली मारी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
मोहम्मदी क्षेत्र के गांव हरना नारायनपुर में 45 वर्षीय रामकिशोर की पत्नी मालती की छह साल पहले गंभीर बीमारी से मौत हो गई थी। रामकिशोर के सात बच्चे हैं, जिनके भरण पोषण का जिम्मा पिता के कंधों पर ही था। ग्रामीणों के मुताबिक रामकिशोर शराब पीने का आदी था, इस कारण बह बीमार रहता था। कुछ समय से उसका इलाज लखनऊ से चल रहा था।
विज्ञापन
रामकिशोर ने तमंचे से गोली मारी थी। बताते हैं कि पेट और सीने के बीच गोली लगने से रामकिशोर लहूलुहान हो गया था। गोली की आवाज सुनकर रामकिशोर के बच्चे व ग्रामीण मौके पर पहुंचे, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही रामकिशोर ने दम तोड़ दिया। पिता की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन