{"_id":"612bc9538ebc3e79d53b3032","slug":"maize-groundnut-crops-also-benefited-from-rain-lakhimpur-news-bly457864196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मक्का, मूंगफली की फसलों को भी पहुंचा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मक्का, मूंगफली की फसलों को भी पहुंचा फायदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने आज और कल भी बारिश का जताया अनुमान
लखीमपुर खीरी। रविवार की सुबह मौसम ने करवट बदली और करीब 10 बजे से बारिश शुरू हुई, जो कई घंटे तक जारी रही। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को भी बारिश होने का अनुमान जताया है।
अगस्त में धौरहरा तहसील को छोड़कर अन्य तहसील क्षेत्रों में बारिश औसत से कम हुई है, लेकिन रविवार को हुई बारिश ने किसानों की फसलों को बहुत बड़ी राहत दी है। जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि धान की फसल के लिए बारिश बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा मक्का व मूंगफली की फसलों को भी फायदा हुआ है। गन्ने की भी अच्छी सिंचाई हो गई है।
उन्होंने बताया कि यदि एक-दो दिन में और अधिक बारिश होती है तो मक्का, मूंगफली की फसल में जलभराव की समस्या हो सकती है। इसलिए किसानों को सलाह है कि वह ज्यादा समय तक जलभराव न होने दें। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पूरे सप्ताह भर बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की पूरी संभावना है।