फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mailani police protecting the accused in rape case

Lakhimpur Kheri News: दुष्कर्म मामले के आरोपियों को बचा रही मैलानी पुलिस

Tue, 17 Oct 2023 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mailani police protecting the accused in rape case
लखीमपुर खीरी। थाना और एसपी दफ्तर के चक्कर काट रही मैलानी के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी महिला सभा की पदाधिकारियों ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। महिला सभा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पदाधिकारी एसपी कार्यालय परिसर में जमीन पर बैठ गईं और नारेबाजी की। एएसपी के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन




मंगलवार की दोपहर समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रख्याति खरे और अन्य पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए एसपी दफ्तर पहुंचीं। उनके साथ मैलानी के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता भी थी। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले चार आरोपियों ने कुछ दिन पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। शिकायत करने पर उसकी भतीजी के साथ भी दुष्कर्म की धमकी दी। थाना पुलिस ने केस तो दर्ज किया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने सोमवार को उसे रास्ते में रोक लिया और दोबारा दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की सुनवाई न होने की बात सपा महिला सभा के पदाधिकारियों को पता चली तो वह एसपी दफ्तर पहुंच गईं। कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। बाद में एएसपी नेपाल सिंह के आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देने पर पदाधिकारियों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed