{"_id":"68d2f528929cbd50db0f0667","slug":"maharaja-agrasens-procession-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-156412-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: महाराजा अग्रसेन की निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: महाराजा अग्रसेन की निकाली शोभायात्रा
Wed, 24 Sep 2025 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
ध्वजा पताका के साथ अग्रवाल समाज की महिलाएं। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। महाराजा अग्रसेन की 5149 जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव से मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
नीलकंठ मैदान में समाज के लोग एकत्रित हुए। यहां महाराजा अग्रसेन के चित्र के सामने आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण हुआ। ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों आंबेडकर मूर्ति मुख्य अशोक चौराहा से मोहम्मदी मार्ग से होते हुए गेस्ट हाउस तक पहुंची।
शोभायात्रा में सबसे आगे अग्र वंश का प्रतीक केसरिया ध्वज लहरा रहा था। इसे अग्रवाल समाज के सदस्य अपने हाथों में थामे हुए थे। इसके बाद सुसज्जित रथ पर महाराजा अग्रसेन की जी का चित्र था। इसे फूलों से सजाया गया था। शोभा यात्रा के दौरान नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पूरे रास्ते शोभायात्रा में केशव अग्रवाल और संजय गर्ग ने प्रसाद वितरित किया।
अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों का प्रदर्शन करते हुए 18 बच्चे घोड़ियों पर सवार होकर शहर में निकले जो नगर में आकर्षण और कुतूहल का केंद्र बने रहे। अग्रवाल समाज ने कई प्रतियोगिताएं करवाईं। इसमें विजयी बच्चों को पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। समाज में अच्छा कार्य करने वाले लोग भी सम्मानित किए गए।