फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Maharaja Agrasen Jayanti procession came out gorgeous

महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

Tue, 13 Oct 2015 11:32 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 13 Oct 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen Jayanti procession came out gorgeous
महाराजा अग्रसेन जयंती पर श्री अग्रवाल मारवाड़ी ठाकुरद्वारा कमेटी, अग्रवाल महिला संघ और अग्रवाल नवयुवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा श्री मारवाड़ी मंदिर से शुरू हुई। महाराजा अग्रसेन की सवारी के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया। शहर भ्रमण के बाद यह शोभायात्रा सुभाष पार्क में समाप्त हुई।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। एक रथ पर महाराजा अग्रसेन की सवारी चल रही थी। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में विद्या भारती के पूर्व अध्यक्ष विजय अग्रवाल मौजूद रहे। शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। शहर में यह शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

शोभायात्रा के समापन पर पुरानी गल्ला मंडी में सहभोज का आयोजन किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें स्कूली बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी नृत्य और अभिनय प्रतिभा का परिचय दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने देर रात तक समा बांधे रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कैलाश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, अजय कुमार अग्रवाल, सरोज अरोड़ा समेत बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।

पलिया में भी निकली महाराज अग्रसेन शोभायात्रा
पलियाकलां। महाराजा अग्रसेन जयंती यहां धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर पूजन अर्चन के बाद शहर में एक शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें महाराजा अग्रसेन, मां काली समेत तमाम झांकियां थीं।

शहर की अग्रसेन धर्मशाला में अग्रवाल सेवा सेवा समिति के कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता और पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र गर्ग ने कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। उधर श्री महाराजा अग्रसेन युवक समिति के कार्यक्रम की शुरुआत ध्वाजारोहड़ से की गई। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। यात्रा नगरपालिका रोड, मालगोदाम रोड, भीरा रोड होकर  पुन: अग्रसेन धर्मशाला पर समाप्त हो गई। यहां समापन पर कई कार्यक्रम हुए। इसमें अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल, महामंत्री सतीश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, देवराज गर्ग, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, संदीप बंसल,  बाबूराम बंसल, अशोक कुमार बंसल, गोपाल कृष्ण गोयल, नवीन जैन, अग्रसेन युवक समिति के अध्यक्ष जय भगवान गर्ग, महामंत्री राकेश गोयल, व्यवस्थापक केडी सिंघल, सीताराम गर्ग, नवीन अग्रवाल, अमरीश अग्रवाल, नवीन मित्तल, ईश्वरचंद अग्रवाल, अवधेष अग्रवाल, विनय गर्ग समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed