{"_id":"58615aed4f1c1b8640eebe2e","slug":"maglganj-revert-inspector-vipin-found-deployment","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर मैगलगंज रिवर्ट, विपिन को मिली तैनाती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर मैगलगंज रिवर्ट, विपिन को मिली तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
हाईवे जाम की सूचना न देने, अभद्रता करने पर एसपी ने की कार्रवाई
रविवार को कोतवाली मैगलगंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हादसे में एक बच्चे की मौत के बाद लगाए गए जाम के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। एसपी ने जाम की सूचना अफसरों को न देने और पीड़ितों से अभद्रता करने के आरोप में इंस्पेक्टर मैगलगंज अजय कुमार सिंह को रिवर्ट कर दिया है। उनके स्थान पर अपने पीआरओ विपिन कुमार सिंह को नया कोतवाल बनाया है। इसके अलावा चार दरोगाओं को भी इधर से उधर किया है।
बतादें कि रविवार को डंपर की टक्कर से बाइक पर सवार सीतापुर के रमेश यादव के आठ वर्षीय पुत्र आदर्श की मौके पर ही मौत हो गई थी और उस पर सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए थे। समय से घटना की सूचना पुलिस को मिल गई थी, लेकिन इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंचे। एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि देरी के साथ पहुंचने के बाद भी जाम की सूचना इंस्पेक्टर ने अफसरों को नहीं दी, उल्टे ही पीड़ित परिवार और लोगों के साथ अभद्रता की। पुलिस यदि पीड़ित परिवार वालों को शालीनता से समझाती तो जाम खुल सकता था। उन्होंने बताया कि लापरवाही मिलने पर इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह को रिवर्ट कर शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। एसपी पीआरओ इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह को मैगलगंज का प्रभारी निरीक्षण के पद पर भेजा गया है। इसके अलावा एसआई कृष्ण प्रसाद शर्मा को थाना भीरा से थाना फरधान, थाना फरधान से कुशल तिवारी को कोतवाली तिकुनियां, मनोज कुमार को थाना नीमगांव से थाना भीरा, सदर कोतवाली से रईस अहमद को कोतवाली तिकुनियां भेजा गया है।