{"_id":"6866c9d541875e7ec602c98a","slug":"made-friendship-on-social-media-then-made-obscene-photos-of-the-woman-and-posted-them-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-149648-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सोशल मीडिया पर की दोस्ती, फिर महिला के अश्लील फोटो बनाकर किए पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सोशल मीडिया पर की दोस्ती, फिर महिला के अश्लील फोटो बनाकर किए पोस्ट
Thu, 03 Jul 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ निवासी एक महिला से जालसाज ने सोशल मीडिया पर दोस्ती की। इसके बाद युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया। मना करने पर उसने महिला की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के पति की ओर से साइबर थाने में तहरीर दी गई है। बताया कि एक युवक ने खुद को नाॅरकोटिक्स विभाग का कर्मचारी बताया था। वह अलग-अलग नंबरों से काॅल कर रहा था। युवक ने इंस्टाग्राम आईडी से उनकी पत्नी से बात की। आरोपी ने उसकी पत्नी को धीरे-धीरे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। युवक कुछ समय बीतने के बाद पत्नी को मिलने के लिए बुलाने लगा। इस पर पत्नी ने जाने से मना कर दिया तो युवक धमकाते हुए उससे रुपयों की मांग करने लगा।
मांग न पूरी होने पर युवक ने महिला की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दीं। इसकी जानकारी घर के अन्य सदस्यों को हुई तो अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि युवक ने उसकी पत्नी के मोबाइल फोन को हैक भी कर लिया था।