{"_id":"67bcaf6fb3beb13cf105b23f","slug":"lord-shiva-was-beautifully-decorated-with-turmeric-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-140056-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भगवान शिव का हुआ हल्दी से भव्य शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भगवान शिव का हुआ हल्दी से भव्य शृंगार
विज्ञापन
भगवान शिव की हल्दी की रस्म के लिए तैयार की गई हल्दी। सोशल मीडिया
ओयल। मोहल्ला शिवाला स्थित ऐतिहासिक नर्मदेश्वर महादेव ''मेंढक'' मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं। इससे पूर्व यहां श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का हल्दी से शृंगार किया। इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर भक्तिमयी रंगों में डूब गया। भगवान शिव की हल्दी में कस्बे के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
शिवरात्रि पर भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह होता है। विवाह से पूर्व दूल्हा भगवान शिव की हल्दी की रस्म का आयोजन सोमवार शाम किया गया। इस मौके पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर को पीली झालरें और पीले फूलों से सजाया गया। मंदिर में हल्दी लिखी झालर लगाई गई।
कस्बे के सैकड़ोंं श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर उन्हें चंदन युक्त हल्दी लगाई। महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव और देवी पार्वती का धूमधाम से विवाह किया जाएगा। विवाह पर कस्बे में भगवान शिव की भव्य बारात निकाली जाएगी। डीजे और भजनों की धुनों पर झूमते हुए श्रद्धालु मेंढक मंदिर से कस्बे के मुख्य मंदिरों का भ्रमण करते हुए पुनः शिवालय पहुंचेंगे। जगह-जगह दूल्हा बने भगवान शिव की आरती होगी। रात्रि में भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती के विवाह का सजीव मंचन किया जाएगा।