फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lohri Punjabi family immersed in the celebration

लोहड़ी के जश्न में डूबे पंजाबी परिवार

Thu, 14 Jan 2016 12:03 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 14 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Lohri Punjabi family immersed in the celebration
लोहड़ी परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गई। इस पर्व पर धार्मिक आस्थाओं के साथ युवाओं की मौज मस्ती भी दिखाई दी। शाम को पंजाबी कॉलोनी में सामूहिक लोहड़ी जलाई गई। लोगों ने परिक्रमा की और लोहड़ी में मक्के के दाने, मूंगफली और तिल के लड्डू अर्पित किए। बाद में एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।  
विज्ञापन

नवविवाहित जोड़ों में लोहड़ी को लेकर खास उत्साह दिखाई पड़ा। परंपरागत परिधानों में सजे नवविवाहित जोड़ों ने पंजाबी गीतों पर लोहड़ी के इर्द-गिर्द जमकर नृत्य किया। भांगड़ा और गिद्दा कर युवाओं ने समां बांध दिया। पूरी पंजाबी कॉलोनी पंजाबी गीतों की धुन से गूंजती रही। सामूहिक समारोह के बाद लोगों ने अपने घरों में भी जश्न मनाया और पकवानों का आनंद लिया।
विज्ञापन

सिख समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारों में जाकर मत्था टेका। युवक-युवतियों ने एक दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं और तिल के लड्डू और पकवान खिलाए। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी के महासचिव इंद्रपाल सिंह राना ने बताया कि लोहड़ी और होली आपस में बहनें हैं। ये त्योहार होली जैसे ही मस्ती के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार के जरिए सिख समुदाय के लोग मस्ती कर बसंत का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। क्षेत्र में धूमधाम से लोहड़ी मनाई गई। परंपरागत ढंग से सिख समाज के लोगों ने मूंगफली, रेवड़ी आदि लोहड़ी में चढ़ाईं। साथ  ही परिक्रमा की । इधर निघासन रोड स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में भी धूमधाम से लोहड़ी मनाई गई। बच्चों और शिक्षकों ने लोहड़ी की परिक्रमा कर उसमें मूंगफली और रेवड़ी डालीं।
शहर की निघासन रोड पर स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में चेयरमैन जगत चौधरी ने लकड़ियों के ढेर में आग जलाकर लोहड़ी कार्यक्रम  की शुरुआत की। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने लोहड़ी की परिक्रमा करते हुए  मूंगफली, रेवड़ी, रामदाना, लावा आदि अग्नि को समर्पित कीं। साथ ही सभी बच्चों ने नृत्य भी किया। स्कूल के उप प्रधानाचार्य सीपी विलियम्स ने बच्चों को लोहड़ी का महत्व बताया। चेयरमैन श्री चौधरी और प्रधानाचार्य रतन मेहरा ने सभी को बधाई दी। इस दौरान बरप्रीत कौर, मंदीप  कौर, मनप्रीत कौर, मनजिंदर कौर, सिमरन शर्मा सहित सभी शिक्षक और बच्चे  उपस्थित रहे।

स्त्री सत्संग सेवा समिति ने राहगीरों को चाय पिलाई
लखीमपुर खीरी। स्त्री सत्संग सेवा समिति ने लोहड़ी के मौके पर बुधवार की सुबह सदर चौराहे पर शिविर लगाकर राहगीरों को गर्मागर्म चाय पिलाई। सुबह की ठंड में राहगीरों ने चाय पीकर राहत महसूस की। स्त्री सत्संग सेवा समिति की सदस्यों ने चाय पिलाने के साथ लोहड़ी की शुभ कामनाएं भी दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed