{"_id":"c742179d64e2ec62c99c8cde68d2c6c5","slug":"lohia-rural-development-work-began-validation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया गांवों में विकास कार्यों का सत्यापन शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया गांवों में विकास कार्यों का सत्यापन शुरू
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 26 Jun 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
समग्र लोहिया गांवों में सड़क बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को दो दिवसीय सत्यापन शुरू किया गया है। जिसमें जिलास्तरीय/नोडल अधिकारी विकास से जुड़ीं 36 बिंदुओं का निरीक्षण करेंगे और विकास कार्यों में मिलीं खामियों को रेखांकित कर गांवों की समस्याओं पर रिपोर्ट तैयार करेंगे। जिसे जिला विकास अधिकारी अनिल कु मार सिंह डीएम किंजल सिंह को सौंपेंगे।
गौरतलब है कि जिले में वर्ष 2014-15 में 39 समग्र लोहिया गांव चयनित किए गए हैं। जिनमें शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्य कराने का दावा किया गया है। डीएम ने पिछले महीने समग्र गांवों के विकास की हकीकत जाने के लिए हर एक गांव के निरीक्षण के लिए जिलास्तरीय अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिन्हें हर महीने समग्र गांवों का दौरा कर कमियां ढूंढनी है। जून माह में यह सत्यापन 26 और 27 जून को होना है। जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सभी नोडल अधिकारी दो दिनों तक गांवों का निरीक्षण कर कमियों के बाबत अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। जिसके बाद यह रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही कमियों को दूर किया जाएगा।
लोहिया गांव दतेली में मिलीं कमियां
मितौली। विकास खंड मितौली के लोहिया ग्राम दतेली में नोडल अधिकारी बीएसए ओपी राय ने निरीक्षण किया। उन्होंने गांव में पेयजल, सड़क, नाली लोहिया आवास, साफ-सफाई आदि कार्यों को देखा। बीएसए ने अधूरे व बंद पड़े कार्यों को लेकर असंतोष जताया और ग्राम प्रधान गुरमुख सिंह को हिदायत देते हुए कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में गांव में पानी की टंकी बंद पड़ी मिली। साथ ही शौचालय भी अधूरे मिले हैं।