फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   lockdown

सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन की घोषणा से बाजार में हलचल

Wed, 21 Apr 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
lockdown
लखीमपुर खीरी। प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को लॉकडाउन की घोषणा कर दी है, जिसके बाद से आम लोगों के साथ ही व्यापारियों में हलचल बढ़ गई है। कुछ आवश्यक वस्तुओं जैसे सरसों का तेल समेत अन्य प्रकार के खाद्य तेलों की किल्लत होने लगी है, जिससे इन वस्तुओं के दाम बढ़ने और कालाबाजारी होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। रात्रि कर्फ्यू के बाद से पान मसाला समेत तंबाकू उत्पादों की कालाबाजारी जारी है।
विज्ञापन

पिछले साल कई महीनों तक चले लंबे लॉकडाउन के दौरान कई आवश्यक वस्तुओं की किल्लत हो गई थी, जिससे उन वस्तुओं के रेट बढ़ गए थे। खासकर खाद्य पदार्थों के रेट में तेजी देखने को मिली थी, तब प्रशासन ने कालाबाजारी को रोकने के लिए अधिकारियों की टीमें लगाई थीं। सरसों के तेल समेत अन्य खाद्य पदार्थों के रेट बढ़ने की संभावना फिर से बढ़ गई है, तो वहीं सब्जियों खासकर आलू-प्याज के रेट भी बढ़ सकते हैं। पिछले वर्ष लॉकडाउन के दौरान आलू-प्याज के रेट में काफी उछाल आया था, जिससे प्रशासन को प्याज के लिए मंडियों में अलग से काउंटर खुलवाने पड़े थे।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि अभी सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन की घोषणा हुई है, जिसके बाद से मुनाफाखोरी के चक्कर में दुकानदारों ने कई आवश्यक खाद्य वस्तुओं की किल्लत बनानी शुरू कर दी है। मंगलवार को बाजार में इसका असर भी देखने को मिला, जब कई दुकानदारों ने सरसों तेल समेत अन्य खाद्य तेलों की उपलब्धता से इंकार करना शुरू कर दिया है। इससे आशंका है कि खाद्य तेलों पर ओवररेटिंग हो सकती है। इसके अलावा सैनिटाइजर की मांग बढ़ने से इसके रेट में उछाल आने की संभावना जताई जा रही है। अभी जिला प्रशासन ने बाजार में आवश्यक वस्तुओं के रेट पर नियंत्रण के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई है, लेकिन डीएम ने जल्द ही इसके लिए टीम बनाने के संकेत दिए हैं, जो बाजार में कालाबाजारी व ओवररेटिंग पर नियंत्रण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के दो दिन शनिवार और रविवार को लॉकडाउन की घोषणा हुई है। बाजार में व्यापारियों के पास आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। फिर भी कोई दुकानदार जान-बूझकर आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी या ओवररेटिंग करता है, तो उसके खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए जल्द ही टीम बनाई जाएगी। - शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
दो दिन की बंदी पर व्यापारियों की राय
कोरोना संक्रमण से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए योगी सरकार ने दो दिन के लॉकडाउन का जो निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य है। दो दिन की बंदी कोरोना की चेन तोड़ने में सहायक साबित होगी। - संजय अग्रवाल, जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
कोरेेना की रफ्तार दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इस पर ब्रेक लगना बेहद जरूरी है। दो दिन के लॉकडाउन से इस पर अंकुश लगेगा। संक्रमण से बचने के लिए लोग स्वयं भी जागरूक बने। - विमलेश भदौरिया, लाला काशीनाथ ज्वैलर्स
कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वहीं लोग लापरवाही भी कर रहे हैैं। ऐसी स्थित में लॉकडाउन लगना बेहद जरूरी है। यदि लोग स्वयं जागरूक हो जाएं तो कोरोना को आसानी से हराया जा सकता है। - श्यामकुमार तिवारी मामा, व्यापारी नेता

कोविड-19 से जंग जीतने में सभी के सहयोग की जरूरत है। यदि सभी लोग ईमानदारी से कोविड-19 के नियमों का पालन कर रहे होते तो लॉकडाउन की स्थित ही न बनती। दो दिन की बंदी कोरोना की चेन तोड़ने में कारगर साबित होगी। - देशदीपक अग्रवाल, ऑटो कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed