फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ... Lo store here There is a competition to find

...लो यहां तो दुकान  लगाने की मची है होड़

Sat, 23 Jul 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। Updated Sat, 23 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
... Lo store here There is a competition to find
कब्‍जा - फोटो : अमर उजाला
गोकर्ण तीर्थ में चल रही आपाधापी पर नगर पालिका और प्रशासन की नहीं पहुंची नजर
विज्ञापन

कैसे बरकरार रहेगी गोकर्णतीर्थ की स्वच्छता

सावन माह में छोटी काशी के पौराणिक शिव मंदिर परिसर और गोकर्ण तीर्थ पर श्रद्घालुओं, भक्तों, दर्शनार्थियों की अपार भीड़ उमड़ती है। भारी भीड़ के सामने गोकर्ण तीर्थ मंदिर परिसर के सत्संग भवन भी श्रद्घालुओं को ठहराने में नाकाफी साबित होने लगते हैं। फिर भी इस बार सावन में शासन प्रशासन और नगर पालिका की अनदेखी से तीर्थ की सीढ़ियों पर दुकानें लगाने की होड़ मची है। लोग जगह कब्जा कर दुकानें लगाने में जुट गए हैं। 
छोटी काशी के पौराणिक शिव मंदिर और गोकर्णतीर्थ पर सावन में भक्तों और श्रद्घालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। जिससे आस पास की जगह की कमी प्रतीत होने लगती है। शिव मंदिर को जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे गोकर्ण तीर्थ की पटरी पर दर्जनों पूजन सामग्री, सौंदर्य प्रसाधन, प्रसाद की दुकानें वर्षों से लगती हैं। दूसरे किनारे पर पंडित, पुजारी, पंडा कथा सुनाने के लिए तख्त डाल रखे हैं। जिससे सावन माह में श्रद्घालुओं को संकरी गली होने के कारण आवागमन में कठिनाई होती थी। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों को भीड़ काबू करने में पसीने छूटते हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष सावन माह में नीलकंठ मैदान के पास तीर्थ की सीढ़ियों पर कुछ लोगों की शह पर दुकानें लगाने की होड़ सी मच गई है। दुकानदार तख्त डालकर और पॉलीथीन तानकर दुकानें लगाने में जुट गए हैं। जबकि इस ओर अभी तक किसी अधिकारी का ध्यान नहीं गया है। तीर्थ परिसर में नई दुकानें लगने से जहां दर्शनार्थियों को परेशानी होगी वहीं तीर्थ के जल में गंदगी फैलना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कभी नहीं लगी यहां सीढ़ियों पर दुकानें
तीर्थ मोहल्ले के लोग बताते हैं कि गोकर्ण तीर्थ के पश्चिम की सीढ़ियों पर कभी भी किसी को दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी गई और न ही अब तक कोई दुकान लगाई गई है। इस वर्ष नई परंपरा डालकर तीर्थ के पश्चिमी भाग पर सीढ़ियों पर अतिक्रमण कर दुकानें लगा दी गई हैं, जिससे मंदिर जाने वाले श्रद्घालुओं को दिक्कतें हो रही हैं।

 

पं जवाहरलाल पार्क में लगी हैं दुकान
सावन मेले में श्रद्घालुओं को सुख सुविधा प्रदान करने के लिए नगर और बाहर के तमाम समाजसेवी संगठनों के लोग जुट जाते हैं। तीर्थ परिसर में दुकान सजाए लोग सावन माह में अधिक धन कमाने के लालच में दुकानें लगाकर दर्शनार्थियों की मुसीबतें बढ़ा देते हैं। मंदिर के मुख्य मार्ग में तीर्थ के तट पर स्थित पं जवाहरलाल नेहरू पार्क में और उसके दोनों ओर दुकानें लगी हैं। पार्क को इस तरह ढका गया है कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की नजर तक उस पर नहीं पड़ पाती। नगर में स्थित सभी मूर्तियों की सुरक्षा के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा पक्का शेड बनवाए गए हैं। लेकिन इस ओर नगर पालिका का भी ध्यान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed