{"_id":"58a852064f1c1bdf6ad83de8","slug":"little-children-who-participated-in-the-fancy-dress-competition-scatter","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बिखेरा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बिखेरा जलवा
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में हुई प्रतियोगिता
गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंड्री स्कूल की मुख्य शाखा में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई, जिसमें नन्हें मुन्ने बच्चों ने खूब जलवा दिखाया। प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की संस्थापिका मलकीत कौर मांगट, चेयरमैन जसमेल सिंह मांगट, प्रबंधिका हरदीप कौर मांगट, प्रधानाचार्य लोकनाथ तिवारी ने सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में प्री नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सभी बच्चे विभिन्न तरह के रंग-बिरंगे कपड़ों में नजर आये। बच्चों ने रैंप पर चलकर और कैट वॉक कर सभी का मन मोह लिया। कोई बच्चा प्रधानमंत्री की तरह पोशाक पहने हुए था तो कोई दूल्हा और दुल्हन बना था। कुछ बच्चों ने तो सरदार भगत सिंह की तरह की पोशाक पहनी हुई थी। प्री नर्सरी से कस्तूरी, भाव्या गुप्ता, हुकुम सिंह, सर्वजीत सिंह एवं सत्यम जिंदल, कक्षा नर्सरी से आर्कशी वर्मा, आचमन, जीवनजोत, अहद गाजी, कक्षा केजी से सहजप्रीत कौर, फतेह सिंह एवं अभय सिंह, कक्षा एक से जसकीरत सिंह, मासूम गौतम, क्रीतिका गुप्ता, आंचल गुप्ता, इकरा जमाल तथा कक्षा दो से अभय सिंह, तनीषक साहनी, विधान गुप्ता, बलजोत कौर, गुरजन्नत कौर प्रथम स्थान पर रहे। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन ने कहा कि बच्चों को अपनी छुपी प्रतिभा को इस प्रकार के प्रतियोगिता में दिखाना चाहिए। प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों का विकास चहुमुखी होना चाहिए। इस अवसर पर संजीव कुमार कुशवाहा, हरजिंदर कौर एवं सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।