फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Liquor furnaces found blazing in sugarcane fields, report on eight

गन्ने के खेतों में धधकती मिलीं शराब भट्ठियां, आठ पर रिपोर्ट

Thu, 30 Dec 2021 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Liquor furnaces found blazing in sugarcane fields, report on eight
पुलिस-आबकारी की संयुक्त टीमो ने शराब के अवैध ठिकानों पर मारा छापा।
प्रशासन-पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीमों ने कच्ची शराब के ठिकाने खंगाले
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। नए साल के जश्न व चुनावी माहौल के चलते कच्ची शराब की भट्ठियां गन्ने के खेतों में धधकने लगी हैं। आयुक्त के आदेश पर बुधवार को प्रशासन, पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों ने कई गांवों में छापेमारी कर कच्ची शराब बनाने की भट्ठियां नष्ट कराईं हैं और आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने बताया कि आबकारी निरीक्षक रुद्रकांत मिश्र ने मोहम्मदी के ग्राम गुलौली, बौधनिया में दबिश दी। आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार यादव ने मैगलगंज में दबिश दी। मौके पर लहन बरामद कर नष्ट कराया। आबकारी निरीक्षक केपीसी सिंह ने पलिया के ग्राम बेला में दबिश दी। आबकारी निरीक्षक प्रेम सिंह ने गोला क्षेत्र के ग्राम खुशहालपुर, सरकारपुर, बांकेगंज, गंगापुर व बिलहैया थाना मैलानी में दबिश दी।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक अंशुल चौहान ने धौरहरा के ग्राम पशिघरा में दबिश दी, जहां मौके पर दो अभियुक्तों को 20-20 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया। डीईओ कुलदीप दिनकर ने बताया कि जनपद में कुल आठ रिपोर्ट दर्ज की गई। 190 लीटर अवैध कच्ची शराब और 600 किग्रा लहन बरामद किया। इसके साथ ही उच्चाधिकारियों के आदेश पर आबकारी निरीक्षकों ने आबकारी दुकानों व संदिग्ध ढाबों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed