{"_id":"5ec6cc458ebc3e906b602674","slug":"line-of-sugarcane-filled-vehicles-for-three-days-in-gularia-sugar-mill-lakhimpur-news-bly406623241","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलरिया चीनी मिल में तीन दिन से लगी गन्ना भरे वाहनों की लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलरिया चीनी मिल में तीन दिन से लगी गन्ना भरे वाहनों की लाइन
विज्ञापन
गुलरिया। बलरामपुर समूह गुलरिया चीनी मिल ने 18 मई से गन्ने की तौल फ्री कर मिल बंदी का नोटिस जारी कर दिया है। इससे किसानों में बेचैनी बढ़ गई है। किसानों ने अपने खेतों में खड़ा गन्ना छिलवाकर मिल में पहुंचाने के लिए कमर कस ली है जिससे चीनी मिल के दोनों तरफ तीन किमी लंबी लाइन लगी है।
चीनी मिल के बाहर सुरक्षा गार्ड बराबर ट्रैक्टर ट्रॉली रोड के किनारे लगवा रहे हैं। चीनी मिल के एक तरफ लखीमपुर रोड पर मलकापुर गांव और दूसरी तरफ पलिया रोड पर बस्तौली से आगे तक वाहनों की लाइन लगी हुई है। चिलचिलाती धूप में किसान परेशान हैं। किसानों का मानना है कि अगर खेतों में गन्ना खड़ा रह गया तो वह किसी काम का नहीं रहेगा। क्षेत्र में कोई क्रशर भी नहीं चल रहा है।
जब तक गन्ना मिलता रहेगा तब तक फैक्टरी बंद नहीं की जाएगी। फ्री तौल के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली की लाइन लग गई है। स्टाफ 24 घंटे लगातार कार्य कर रहा है। संभावना है कि शुक्रवार रात तक भीड़ नियंत्रित हो जाएगी।
विज्ञापन
-सुरेंद्र उपाध्याय, गन्ना महाप्रबंधक गुलरिया चीनी मिल