फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   line hazir

लॉकडाउन में दुकान खुलाकर शराब दिलवा रहे दो दरोगा लाइनहाजिर

Mon, 06 Apr 2020 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
line hazir
लखीमपुर खीरी। संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में दुकान खुलवाकर शराब की बोतलें दिलवाने के आरोप में एसपी ने दो दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच सीओ निघासन को सौंपी है।
विज्ञापन

आरोप है कि थाना पलिया में तैनात दरोगा राजेश यादव और केके यादव सोमवार को कसबे की एक दुकान पर पहुंचे। दुकान खुलवाकर वह शराब की बोतलें किसी को दिलवा रहे थे। किसी ने इसकी जानकारी संपूर्णानगर के एसओ संदीप सिंह को दे दी। सूचना पर एसओ भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों दरोगाओं को शराब की बोतलें दिलवाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। एसओ ने एसपी और सीओ को पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया। एसपी पूनम ने बताया कि दोनों दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच सीओ निघासन से कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed