{"_id":"7e0ef577914b426f0dd818587ccc590b","slug":"light-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल को मिलने लगी 24 घंटे बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल को मिलने लगी 24 घंटे बिजली
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 26 Jul 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
शहर के छाउछ उपकेंद्र से बनाई गई 33केवीए अंडरग्राउंड केबल के फाल्ट को दूर करने और ट्रांसफार्मर को चार्ज करने के बाद जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली सप्लाई मुहैया करा दी गई है। हालांकि अभी तकनीकी दिक्कतों की वजह से महिला अस्पताल को नहीं जोड़ा जा सका है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही महिला अस्पताल की भी बिजली सप्लाई जोड़ दी जाएगी।
जिला अस्पताल में बने सभी वार्डों, एक्सरे रूम, पैथालॉजी, बर्न वार्ड, इमरजेंसी, जनरल वार्ड, मेडिकल वार्ड को बिजली सप्लाई मुहैया कराई गई है। हालांकि अभी जिला अस्पताल के दफ्तरों को इससे नहीं जोड़ा गया है। जेई मनोज पुष्कर ने बताया कि अंडरग्राउंड केबल के जरिए जिला अस्पताल तक बिजली पहुंचा दी गई है। दफ्तरों को जोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पहल करनी है। वहीं महिला अस्पताल का केबल दगने के कारण वहां 24 घंटे बिजली नहीं पहुंच पाई है। जिसे जल्द दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। जेई ने बताया कि जिला अस्पताल को बिजली देने के लिए छाउछ से अंडरग्राउंड केबल बिछाई गई है। इससे शहर की बिजली सप्लाई गुल होने के बावजूद जिला अस्पताल को अनवरत बिजली मिलती रहेगी। अगर सीतापुर से छाउछ उपकेंद्र तक आने वाली 132केवी लाइन टूट जाए या कोई अन्य दिक्कत आ जाए तभी बिजली सप्लाई बाधित होगी।