फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Life .... God does not give poverty

....भगवान गरीबी दे तो जिंदगी न दे

Wed, 24 Feb 2016 07:52 PM IST
मझगई।
मझगई। Updated Wed, 24 Feb 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
Life .... God does not give poverty
‘हे भगवान गरीबी दे तो जिंदगी न दे’ यह अल्फाज हैं, एक गरीब बेबस मजबूर मां और कमउम्र विधवा हुई एक नारी के। जो कि गरीब पति की चिता के लिए लोगों से गिड़गिड़ा रही थी। चंदा करके उसके पति की चिता जल सकी।
विज्ञापन

बेलाटापर निवासी 25 वर्षीय युवक रामचंदर अपनी पत्नी रूपरानी और चार वर्ष की मासूम लक्ष्मी के साथ एक झोपड़ी में रहता था। उसके पास मात्र 10 डिस्मिल जमीन थी। वह पीडब्ल्यूडी विभाग में दिहाड़ी पर मजदूरी किया करता था। जब वह कुछ कमाकर लाता था, तभी उसके घर का खर्च चलता था। गरीबी से परेशान रामचंदर को करीब 15 दिन पहले ऐसी बीमारी लगी की वह रुपयों के अभाव में इलाज भी नहीं करा पाया और उसकी मंगलवार मौत हो गई। पति की मौत से पत्नी रूपरानी पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। दाने-दाने को मोहताज पत्नी के सामने पति की लाश पड़ी थी। दाह संस्कार को उसके पास एक धेला तक नहीं था, जो लकड़ियों का इंतजाम कर पति की चिता जलवा सके। परेशान रूपरानी ने गांव वालों से गुहार लगाई तब जाकर उसके पति के शव का दाह संस्कार हो पाया। उसकी चीखों को सुनकर हर आंख नम हो गई थी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अरविंद कुमार ने बताया कि पंचायत अधिकारी और लेखपाल से बात हो गई गरीब महिला को पारिवारिक लाभ दिलाने के साथ विधवा पेंशन, समाजवादी पेंशन के साथ-साथ हर तरह से सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed