{"_id":"df18bdb7bd06f7912e78a9780f9489ec","slug":"let-go-of-rain-transformer-funke-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षा के चलते दो ट्रांसफार्मर फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्षा के चलते दो ट्रांसफार्मर फुंके
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 25 Jun 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की रात हुई वर्षा में नमी के कारण दो ट्रांसफार्मर फुंक गए। कई जगहों पर डिस्क पंक्चर होने और लाइनों के टूटने से बिजली सप्लाई बाधित हुई। इससे कंपनी बाग के निकट लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे लोगों को बिजली सप्लाई नहीं मिल पाई।
शहर के मोहल्ला थरवरनगंज और कचहरी रोड की बिजली सप्लाई के लिए कंपनी बाग के पास 400 केवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार की रात फुंक गया। इससे बिजली सप्लाई बाधित हुई। वहीं खीरी टाउन में पुलिस चौकी के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर गुरुवार को फुंक गया। जिससे आसपास के क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। खीरी टाउन में अभी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। जिससे लोगों की दिक्कतें बढ़ी हुई हैं। इस बाबत नई बस्ती उपकेंद्र के जेई डीएस चौहान ने बताया कि कंपनी बाग के पास फुंके ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया है। जल्द ही खीरी टाउन का ट्रांसफार्मर भी बदल दिया जाएगा। वहीं गढ़ी उपकेंद्र से संचालित पांच फीडर में तकनीकी फाल्ट के चलते रात में कई घंटे लोगों को बिजली नहीं मिली। इसी उपकेंद्र के चार नंबर फीडर का डिस्क पंक्चर होने के कारण गुरुवार की सुबह कई घंटे बिजली गायब रही।
कैमहरा से जोड़ा गया बेस्ट फीडर का आधा लोड
कई वर्षों से गढ़ी उपकेंद्र से संचालित बेस्ट फीडर का आधा बिजली लोड कैमहरा उपकेंद्र से जोड़ दिया गया है। एसडीओ आरबी सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए फरधान के पास से नई बिजली लाइन बनाई गई है। बिजली की समस्या के चलते किसान काफी समस से इस फीडर को कैमहरा से जोड़ने की मांग उठा रहे थे। बेस्ट फीडर का लोड कम होने से नार्थ फीडर के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।