{"_id":"5e19c4b68ebc3e880c79df8b","slug":"lepord-lakhimpur-news-bly3915497186","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने बछड़े को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने बछड़े को मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। गोला वन रेंज के गांव भवानीगंज के निकट जंगल में तेंदुए की दहाड़ सुनाई देने से ग्रामीण दहशत में हैं। तेंदुए ने एक बछड़े को भी मार डाला, जिसका अधखाया शव एक गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
शनिवार की दोपहर भवानीगंज ग्रामीण जंगल के निकट अपने गन्ने के खेतों में छिलाई करने जा रहे थे तभी उन्हें चकरोड के किनारे गांव के ही नन्हे सिंह के खेत में एक लावारिस बछड़े का अधखाया शव पड़ा मिला। इसके अलावा गन्ने के खेत में छिलाई कर रहे छोटे, रोहित, महेश कुमार आदि ने पड़ोस के दूसरे गन्ने के खेत में तेंदुए को देखा तो उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में होता हुआ जंगल की तरफ चला गया। भवानीगंज गांव के प्रेमशंकर यादव, विजयपाल, मोहित, संजय कुमार आदि का कहना है कि उनके खेत जंगल के किनारे हैं। बाघ के डर के कारण खेतों में जाने की भी हिम्मत नहीं जुट रही है।
रेंजर गोला वन रेंज बनारसी दास शाक्य का कहना है कि भवानीगंज में तेंदुए के हमले की सूचना मिलने पर वनकर्मियों की टीम मौके पर भेजी है। तेंदुए ने खेत में नहीं जंगल के अंदर बछड़े का शिकार किया है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। जंगल में पशु चराने न जाएं।