फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard terror in Kakrahi village children have stopped going to school in Lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी: ककराही गांव में तेंदुए की दहशत, बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा, इलाके में ड्रोन से निगरानी

Sat, 22 Aug 2026 03:41 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 22 Aug 2026 03:41 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में युवक पर तेंदुए के हमले के बाद ककराही गांव में दहशत का माहौल है। डर के कारण शनिवार को गांव के बच्चे स्कूल नहीं गए। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में जाने से भी डर रहा है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए पकड़ने की मांग की है।   

विज्ञापन
Leopard terror in Kakrahi village children have stopped going to school in Lakhimpur kheri
गांव के आसपास खेतों में उड़ाया गया ड्रोन - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले के बरवर के गलरई भट्ठे के पास शुक्रवार को युवक पर तेंदुए के हमले के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। तेंदुए के डर से ग्रामीण खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी पशुपालकों के सामने है। ग्रामीण अपने पशुओं के लिए खेतों से चारा तक नहीं ला पा रहे हैं। वहीं बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक भी चिंतित हैं। तेंदुए के डर से गांव के कई बच्चे शनिवार को स्कूल नहीं गए।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह गन्ने के खेत में घास काट रहे ककराही गांव निवासी केपी जोशी (22 वर्ष) पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। युवक की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे उसके पिता शिवकरन लाठी लेकर तेंदुए से भिड़ गए थे। बाद में आसपास के किसानों के पहुंचने पर तेंदुआ केपी को छोड़कर गन्ने के खेत में भाग गया था। घायल केपी को पहले जिला अस्पताल लखीमपुर खीरी लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


शाहजहांपुर में चल रहा इलाज, हालत में कुछ सुधार
परिजनों के मुताबिक केपी का इलाज जिला अस्पताल शाहजहांपुर में चल रहा है। उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन अभी वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुआ है। माता-पिता अस्पताल में उसके साथ मौजूद हैं और लगातार उसकी देखभाल कर रहे हैं। हमले में केपी की गर्दन के पिछले हिस्से में तेंदुए ने हमला किया था और शरीर पर पंजों के निशान भी आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग
हमले के बाद से ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर भय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता, तब तक खेतों में काम करना मुश्किल है। ग्रामीण वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश और उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। कैमरे की निगरानी के बाद तेंदुए की मौजूदगी और उसकी सही पहचान की पुष्टि होने की उम्मीद है। 

वन विभाग ने तेंदुए की लोकेशन जानने के लिए शनिवार को गांव के आसपास ड्रोन कैमरे को भी उड़ाया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के पकड़े जाने तक बच्चों को स्कूल भेजना और खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने जाना भी जोखिम भरा लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed