फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard killed 12 year old girl in Lakhimpur s Bhira

Lakhimpur kheri: मजरा रामपुर में तेंदुआ ने बालिका को मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 23 Oct 2022 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2022 11:56 PM IST
सार

उत्तर खीरी वन प्रभाग मझगई रेंज के ग्राम रामपुर के मथुरा प्रसाद दिन के लगभग दो बजे अपने परिवार बच्चों के साथ बैलगाड़ी से चारा लेने गए हुए थे। बच्चे गन्ने की पत्ती काटकर चारा बना रहे थे कि इतने में गन्ने से निकले एक तेंदुए ने मथुरा प्रसाद की 12 वर्षीय बेटी छोटी देवी को दबोच लिया था।

विज्ञापन
Leopard killed 12 year old girl in Lakhimpur s Bhira
तेंदुआ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के रामनगर ग्राम पंचायत के मजरा रामपुर में 12 वर्षीय एक बालिका को तेंदुए ने मार डाला। उत्तर खीरी वन प्रभाग मझगई रेंज के ग्राम रामपुर के मथुरा प्रसाद दिन के लगभग दो बजे अपने परिवार बच्चों के साथ बैलगाड़ी से चारा लेने गए हुए थे। बच्चे गन्ने की पत्ती काटकर चारा बना रहे थे कि इतने में गन्ने से निकले एक तेंदुए ने मथुरा प्रसाद की 12 वर्षीय बेटी छोटी देवी को दबोच लिया और गन्ने के खेत में खींच ले गया। जब तक बच्चों ने शोर मचाया और काफी गांव वाले पहुंचे तब तक वह बच्ची को मार कर भाग गया था। सूचना मिलते ही एसओ विमल कुमार गौतम अपने टीम के साथ व वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। परिजनों एवं गांव वालों का कहना है कि जब तक वन विभाग के लोग तेंदुए को नहीं पकड़ेंगे तब तक हम शव नहीं उठाने देंगे।

विज्ञापन


लखहा गांव के खेत में दिखा तेंदुआ
लखहा गांव में शौच के लिए गए एक युवक को तेंदुआ दिखा। दहशत में आकर उसने गांव वालों को आपबीती बताई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने गांव वालों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा। ग्रामीणों ने बताया कि वह बाघ और तेंदुए की आहट से दहशत में हैं। वन दरोगा रवीकांत वर्मा ने बताया कि जो पगचिह्न मिले हैं वह तेंदुआ के हैं।
विज्ञापन


जमुनहा की आबादी के पहुंचा बाघ, कांबिंग में जुटे वन कर्मी
मैलानी थाना क्षेत्र के रामपुर डॉट पूर निवासी रीना देवी पर हमला कर उन्हें मार डालने वाला बाघ शनिवार की रात गांव जमुनहा की आबादी के पास आ पहुंचा। इससे बाबरपुर, लखैया, जमुनहा के ग्रामीणों में दहशत है। डिप्टी रेंजर सुरेंद्र पाल गौतम, फॉरेस्टर जगदीश वर्मा, रोहित श्रीवास्तव, अभिषेक वर्मा आदि वन कर्मी ग्रामीणों के साथ गन्ने के आसपास पेट्रोलिंग कर रहे हैं। रेंजर नरेश पाल सिंह का कहना है कि बाघ को जंगल की ओर मूव करना था, लेकिन वह गन्ने में रास्ता भटककर जमुनहा गांव के पास जा पहुंचा है। उसे जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश की जा रही है। गांव वालों को खेतों की ओर न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed