फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard injured a child playing outside the house

घर के बाहर खेल रहे बच्चे को तेंदुए ने किया जख्मी

Wed, 15 Sep 2021 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Leopard injured a child playing outside the house
15 दिनों में दूसरी घटना होने से क्षेत्र में दहशत
विज्ञापन

निघासन। घर के बाहर खेल रहे गांव गाजीपुर निवासी एक छह वर्षीय बच्चे को तेंदुए ने हमला कर जख्मी कर दिया। 15 दिनों में दूसरी घटना होने से क्षेत्र में दहशत है।
फूलबेहड़ थानाक्षेत्र के चकलुआ के गांव गाजीपुर निवासी राधे ने बताया कि जंगल से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर उसका घर बना हुआ है। सोमवार रात करीब आठ बजे उनका छह वर्षीय बेटा संदीप घर के बाहर खेल रहा था। अचानक वहां पर जंगल की ओर से तेंदुआ आ गया और संदीप पर झपट्टा मार दिया। इसी बीच घर के बाहर मौजूद राधे ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग आ गए और तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी निघासन लेकर आए। वहां पर इलाज के बाद उसको घर भेज दिया। डाक्टर मनोज ने बताया कि संदीप के दांई तरफ चेष्ट और मुंह के नीचें पंजे के निशान लगे थे। खतरे से बाहर होने के कारण उसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया। इससे पहले 30 अगस्त को गांव अदलाबाद निवासी 15 वर्षीय साहिल पर तेंदुआ ने हमला बोलकर मार डाला था। लुधौरी रेंजर पलटूराम राना ने बताया कि टीम भेजकर लोगों को आगाह किया गया है कि सर्तक रहें।
विज्ञापन

दो अलग-अलग स्थानों पर अजगर निकला
संपूर्णानगर। संपूर्णानगर वन रेंज के तहत दो अलग-अलग स्थानों पर अजगर निकलने से लोग भयभीत हैं। वनकर्मियों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा है।
बीती देर शाम मुरारखेड़ा गांव में राजकिशोर के गन्ने के खेत में विशालकाय अजगर दिखा। प्रधान प्रतिनिधि वीर बहादुर यादव ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने देखा कि अजगर ने कुत्ते का शिकार किया था। वह अपने स्थान से हिल तक नहीं पा रहा था। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने उसे पकड़कर जंगल में छोड़ा है। वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को कमलापुर निवासी संतनाम सिंह के घर अजगर निकला, जिससे सब भयभीत हो गए। सूचना पर वन दरोगा किशन कश्यप, वनरक्षक शमशर सिंह, रामकुमार शेरा, जसवंत सिंह, अमर आदि टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा, जिसे बाद में हजारा के जंगल में छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed