फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard hangs pet dog on Amaltas tree after hunting

शिकार के बाद तेंदुए ने पालतू कुत्ते को अमलतास के पेड़ पर टांगा

Fri, 17 Jun 2022 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Leopard hangs pet dog on Amaltas tree after hunting
कुत्ते को मारकर पेड़ पर टांग गया तेंदुआ।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा रेंज का मामला
विज्ञापन

बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा रेंज में एक फार्म हाउस पर घुसा तेंदुआ पालतू कुत्ते को उठा ले गया। शिकार करने के बाद तेंदुए ने कुत्ते को फार्म हाउस के सामने लगे एक पेड़ पर टांग दिया।
भीरा रेंज की बरूआ बीट जंगल से सटे खैरा फार्म निवासी लखविंदर सिंह के मकान में बृहस्पतिवार रात एक तेंदुआ घुस आया और वहां मौजूद एक पालतू कुत्ते को दबोच ले गया। तेंदुए ने कुत्ते को मारने के बाद फार्म हाउस के सामने लगे अमलतास के पेड़ पर टांग दिया और कहीं चला गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह लखविंदर सिंह को फार्म हाउस में पालतू कुत्ता नहीं दिखाई दिया। इस पर उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा तो तेंदुआ उनके पालतू कुत्ते को जबड़े में दबोचे पेड़ की ओर ले जाते दिखाई पड़ा। यह देख उनके होश उड़ गए। घर के बाहर लगे अमलतास के पेड़ पर जब उनकी नजर पड़ी तो उनका पालतू कुत्ता पेड़ पर टंगा दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पेड़ पर टंगे पालतू कुत्ते का वीडियो बना लिया है। सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो घटनास्थल के आसपास तेंदुए के ताजे पगचिह्न मिले हैं। उधर, भीरा रेंजर राकेश बाबू वर्मा ने बताया कि बरूआ बीट में तेंदुए द्वारा एक पालतू कुत्ते का शिकार किए जाने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम को निगरानी के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed