फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard caught in the forest department cage in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, दो महीने से इलाके में थी दहशत

Thu, 04 Sep 2025 05:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Sep 2025 05:47 PM IST
सार

धौरहरा क्षेत्र के रामदीनपुरवा में मवेशियों का शिकार करने वाला तेंदुआ पकड़ा गया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। बृहस्पतिवार को तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। 

विज्ञापन
Leopard caught in the forest department cage in Lakhimpur kheri
पिंजरे में कैद तेंदुआ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा वन रेंज के रामदीनपुरवा मजरा संकल्पा में बीते दो माह से तेंदुआ चहलकदमी कर रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए 15 दिन पूर्व पिंजरा और नाइट विजन कैमरे लगाए। बृहस्पतिवार को तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। 

विज्ञापन


धौरहरा वन रेंज के रामदीनपुरवा मजरा संकल्पा गांव में करीब दो महीने से तेंदुआ मवेशियों का शिकार कर रहा था। इससे भयभीत ग्रामीणों ने इसकी शिकायत वन विभाग से की। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने अनुमति के बाद रेस्क्यू अभियान चलाते हुए नाइट विजन कैमरे और पिंजरा लगवाया। 15 दिनों तक तेंदुआ अपनी लोकेशन बदलता रहा। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा 
बृहस्पतिवार को दिन में करीब 11 बजे तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। जिसे वन टीम वन रेंज कार्यालय लाई, जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण चल रहा है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद तेंदुआ प्रधान वन संरक्षक (वन्यजीव) अनुराग वेमुरी की अनुमति के बाद दुधवा के जंगल में छोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Lakhimpur Kheri: शारदा नदी उफनाने से समदहा बंधा फटा... बाढ़ में फंसे 50 ग्रामीण, मोटरबोट से किया गया रेस्क्यू

दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि तेंदुआ पकड़ने के लिए 15 दिनों से रेस्क्यू अभियान चल रहा था, जिसे बृहस्पतिवार को पकड़ लिया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद स्वास्थ्य होने की स्थिति में तेंदुए को दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed