फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   leopard caught in cctv camera

कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ, अब पकड़ने की तैयारी

Sun, 20 Sep 2020 06:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
leopard caught in cctv camera
चकदहा गांव में चहलकदमी करते तेंदुए की सीसीटीवी फुटेज। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। ईसानगर वनरेंज की चकदहा वनबीट में लगाए गए कैमरों में तेंदुए की फुटेज कैद हुई है। इससे वन विभाग के अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि किशोर को बाघ ने नहीं बल्कि तेंदुए ने मार डाला। वन विभाग पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

सोमवार की रात चकदहा गांव के चमारनपुरवा निवासी पुतान के 12 वर्षीय पुत्र बृजेश को बाघ घर के बाहर से उठाकर गन्ने के खेत में ले गया था, जहां उसका अधखाया शव बरामद हुआ था। वन टीम ने पहले निशानदेही कर चहलकदमी एरिया को चिह्नित किया। शुक्रवार को वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह की अगुवाई में गांव पहुंची वन टीम ने चिह्नित जगहों पर छह जीपीएस सिस्टम से लैस कैमरे लगाए थे। टीम ने गांव में डेरा जमा दिया और रात भर गश्त करती रही। सुबह 4:34 बजे चहलकदमी करता हुआ एक तेंदुआ वन विभाग की टीम को दिखाई दिया, जिसकी फुटेज भी कैमरे में कैद हो गई। कैमरे में तेंदुए की फुटेज आने के बाद वन विभाग ने दावा किया है कि किशोर को बाघ नहीं तेंदुए ने मार डाला। वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने विभागीय उच्च अधिकारियों को सूचना देने के साथ ही पिंजरा मंगवाकर उसे लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सुबह तेंदुआ दिखाई दिया। इसकी फुटेज भी कैमरे में कैद हुई, इससे लगता है कि बच्चे पर हमला करने वाला तेंदुआ ही है। पिंजरा लगाया जा रहा है। उम्मीद है जल्द तेंदुआ पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

‘खुले में शौच न जाएं ग्रामीण’
वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने गांव वालों को खुले में शौच न जाने की हिदायत दी है। रेंजर ने बताया कि चमारनपुरवा चकदहा गांव जंगल के पास है। इस एरिया में हिंसक पशु अक्सर आते रहते हैं। तेंदुआ या अन्य जीव मानव पर हमला कम करते हैं, जबकि बैठे व्यक्ति को पशु समझ हमला कर देते हैं। ऐसे में खुले में शौच जाना काफी खतरनाक है। ग्रामीणों की मजबूरी यह है कि इस गांव में ज्यादातर घर झोपड़ीनुमा है। गांव में बिजली भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed