फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard attacks young man at in-laws' house in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: ससुराल आए युवक पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल; ग्रामीणों में दहशत

Sat, 25 Oct 2025 01:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Oct 2025 01:03 PM IST
सार

पलिया वन रेंज के फुलवरिया गांव में शुक्रवार रात तेंदुए ने दहशत फैला दी। तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया, जिससे युवक घायल हो गया। 

विज्ञापन
Leopard attacks young man at in-laws' house in lakhimpur kheri
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पलिया वन रेंज के फुलवरिया गांव में तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया, जिससे युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। वहीं इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन

 
सदर कोतवाली के महेवागंज के बल्हवापुर गांव निवासी गुड्डू (30 वर्ष) पुत्र छांगुर अपनी ससुराल फुलवरिया में आया था। वह शुक्रवार रात घर के पास स्थित छप्पर में सो रहा था। रात में डेढ़ बजे के करीब गुड्डू लघुशंका करने घर से बाहर निकला ही था, तभी तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जागे लोगों ने उसे बचाया। 
विज्ञापन


युवक की हालत गंभीर 
सूचना मिलने के बाद पलिया रेंज वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। तेंदुए के हमले से युवक के शरीर पर गहरे जख्म हुए हैं। उसकी हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फुलवरिया गांव के आसपास वन विभाग की टीम ने सुरक्षा की दृष्टि से कॉम्बिंग शुरू कर दी। रात में हमले के बाद ग्रामीणों ने इसे बाघ का हमला बताया। बाद में वन विभाग की टीम ने पगचिह्नों के आधार पर तेंदुआ होने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed