फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard attacks two people working in the fields

Lakhimpur Kheri News: खेतों में काम कर रहे दो लोगाें पर तेंदुए का हमला

Tue, 14 May 2024 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks two people working in the fields
तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया जाल।संवाद
निघासन। क्षेत्र के ग्राम सहिजना में खेत में काम कर रहे दो लोगों को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। इनको बचाने के चक्कर में एक अन्य युवक को भी तेंदुए ने घायल कर दिया। उसे हल्की चोटें आई हैं। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगा दिया है। घायलों को सीएचसी में अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

सिंगाही क्षेत्र के ग्राम सहिजना निवासी 46 वर्षीय रोशनलाल के घर के बाहर सब्जी आदि बोने के लिए छोटा खेत है। सोमवार को 11.30 बजे वे खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच तेंदुआ ने उन पर पीछे से हमला कर दिया। वह केले के पेड़ के पास जा गिरे। बचने के लिए उन्होंने केले के पेड़ को हिलाया और शोर मचाया। शोर सुनकर तेंदुआ भाग गया। उनकी पीठ और सिर में पंजे लगे है। इसके बाद खेत में गन्ने की गुड़ाई कर रहे 45 वर्षीय छड़ीराम पर तेंदुए ने हमला कर उनका बायां हाथ चबा लिया।
विज्ञापन

पड़ोस में काम करे कनौजी ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। इससे उन्हें भी हल्की चोटें आई हैं। यह देख प्राथमिक विद्यालय में वोट डाल रहे लोग दौड़े ओर शोर मचाया। लोगों को आता देखकर तेंदुआ पड़ोस के खेत में छिप गया। बेलरायां रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुआ पकड़ने के लिए खेत में जाल लगाया है। जल्द ही तेंदुआ पकड़ा जाएगा। छड़ीराम और रोशन को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed