फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard attacked two youths peeling sugarcane

Lakhimpur Kheri News: गन्ने की छिलाई कर रहे दो युवकों पर तेंदुए ने किया हमला, ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर घेरा खेत

Fri, 28 Apr 2023 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacked two youths peeling sugarcane
घायल मुकुंद
निघासन। पड़ोस के गांव में मजदूरी पर गन्ना छीलने गए साले-बहनोई को खेत में मौजूद तेंदुए ने हमलाकर जख्मी कर दिया। गुस्साए सैकड़ों लोगों ने लाठी-डंडे लेकर खेत को घेर लिया। वनकर्मियों के साथ लुधौरी और बेलरायां रेंजर के अलावा पुलिस अधिकारी और लेखपाल भी मौके पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे दक्षिण निघासन रेंज के रंगईपुरवा गांव का रामनरेश अपने बहनोई मुकुंद के साथ पड़ोसी गांव बजरंगगढ़ फार्म निवासी गुरप्रीत सिंह के खेत में गन्ना छील रहे थे। तभी खेत में पहले से मौजूद तेंदुए ने रामनरेश पर हमला करके उसकी पीठ पर पंजा मार दिया। वह शोर मचाते हुए भागा। हालांकि रामनरेश की पीठ मामूली तौर पर जख्मी हुई। शोर सुनकर गन्ना छील रहे अन्य मजदूर और आसपास खेतों में काम कर रहे लोग शोर मचाने लगे। इस पर तेंदुआ फिर गन्ने के खेत में घुस गया। रामनरेश को शोर मचाते सुन मुकुंद उसे बचाने पहुंचा। उसे उम्मीद नहीं थी कि खेत में कोई जानवर है। तब तक तेंदुआ मेड़ के नजदीक आ गया था। उसने मुकुंद का हाथ चबा लिया।
विज्ञापन

किसी तरह मुकुंद छूटे और शोर मचाया। खबर पाकर आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और गन्ने के खेत को घेर लिया। सूचना पाकर लुधौरी रेंजर आरिफ जमाल और बेलरायां रेंजर बलवंत बहादुर सिंह फारेस्टर पुष्कर सिंह आदि वनकर्मी, पढुआ पुलिस चौकी इंचार्ज अबलीश पंवार, कोतवाली के एसआई रामगौरव और लेखपाल अजय कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों रेंज अफसरों ने जानकारी लेने के साथ ही तेंदुए को भगाने की कोशिश कर रहे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी काफी कोशिशों के बावजूद भीड़ कम नहीं हुई तो वे शाम होने के इंतजार में बैठ गए। इस बीच घायल मजदूरों को निघासन सीएचसी ले जाया गया। दक्षिण निघासन के वन क्षेत्राधिकारी आरिफ जमाल ने बताया कि गन्ने के खेत में मौजूद जानवर तेंदुआ है। दो किलोमीटर दूर बेलरायां रेंज के जंगल से आया हो सकता है। उसे उसी तरफ खदेड़ने की कोशिश की जा रही है लेकिन ग्रामीणों की भीड़ इसमें आड़े आ रही है। देर शाम भीड़ कम होने पर उसे जंगल की तरफ खदेड़ने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed