फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lekpalon additional Storage charge collected

लेखपालों ने अतिरिक्त  चार्ज के बस्ते जमा किए

Tue, 28 Jun 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 28 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Lekpalon additional Storage charge collected
लेखपाल - फोटो : अमर उजाला
कहा, नए लेखपालों को आवंटित किए जाएं क्षेत्र
विज्ञापन

काली पट्टी बांध कर जताया विरोध

नए लेखपालों को क्षेत्र आवंटित न करने और प्रशिक्षण न कराए जाने के विरोध में लेखपालों ने अतिरिक्त सर्किल का काम न करने की बात कहते हुए संबंधित तहसीलों में अपने बस्ते जमा कर दिए। लेखपाल अपनी कई मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 
सोमवार को लखीमपुर, निघासन, पलिया, गोला, धौरहरा, मितौली और मोहम्मदी तहसीलों में लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर काला फीता बांधकर विरोध जताया। साथ ही अतिरिक्त सर्किलों का काम न करने की बात कहते हुए तहसील के अधिकारियों के सामने अपने बस्ते जमा कर दिए। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राम कुमार दीक्षित ने कहा कि लेखपाल संघ अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। मांगें पूरी होने तक पूरे जिले में लेखपालों का आंदोलन जारी रहेगा। 
विज्ञापन

लखीमपुर तहसील में तहसील अध्यक्ष दीपक वर्मा के नेतृत्व में लेखपालों ने अतिरिक्त लेखपाल क्षेत्रों के बस्ते रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में जमा किए। इस मौके पर अनिल कुमार श्रीवास्तव, राम टहल वर्मा, अतुल वाजपेयी, नरेश चंद्र श्रीवास्तव, बांकेलाल मिश्र, लल्लूराम आदि तमाम लेखपाल मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन। नए लेखपालों को क्षेत्र आवंटन और प्रशिक्षण कराए जाने समेत कई मांगों को लेकर डीएम को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इसके अलावा लेखपाल काली पट्टी बांध कर शांतिपूर्वक पूरे दिन कार्य से विरत रहे। साथ ही सभी लेखपालों ने अपने-अपने अतिरिक्त क्षेत्रों के बस्ते भी जमा कर दिए। अध्यक्ष कौशल किशोर वर्मा की अगुवाई में 11 सूत्री मांगपत्र एसडीएम रामप्रकाश को दिया गया। इस दौरान चंद्र प्रकाश सिंह, सौरभ वर्मा, विद्योत्तमा, कंचन देवी, अंबालिका वर्मा, अतुल कुमार, शिवम गुप्ता सहित करीब कई लेखपाल मौजूद रहे।    
धौरहरा। लेखपाल संघ के महामंत्री सुधीर कुमार वर्मा की अगुवाई में दिनेश पांडेय, सुरेंद्र वर्मा, राजेंद्र भार्गव, शैलेश सिंह, सुधीर वर्मा, पंकज वर्मा, दाताराम वर्मा, सियाराम, राम मोहन अवस्थी, लक्ष्मण प्रसाद, दिनेश वर्मा, शिव बालक सिंह, रवि मिश्रा समेत कुल तेरह लेखपालों ने अतिरिक्त चार्ज के अपने बस्ते जमा कर अतिरिक्त चार्ज छोड़ दिया। 

एडीएम ने 45 लेखपालों की तहसीलें बदलीं
धौरहरा से नौ लेखपाल हटे, तीन की तैनाती

 जिले की विभिन्न तहसीलों में लंबे अर्से से तैनात 45 लेखपालों का तबादला दूसरी तहसीलों में कर दिया है। डीएम के आदेश पर एडीएम एसपी सिंह ने जिले के निघासन, मोहम्मदी, गोला, पलिया, धौरहरा, लखीमपुर तहसीलों में जिन लेखपालों की तैनाती का समय दस वर्ष पूरा हो चुका था उनका तबादला दूसरी तहसीलों में कर दिया गया है। धौरहरा के नौ लखीमपुर के नौ, निघासन के पांच, पलिया के सात, मोहम्मदी में आठ, कुल 45 लेखपालों का तबादला किया गया। 
पहले से लेखपालों की कमी से जूझती धौरहरा तहसील से सुधीर वर्मा, शैलेश कुमार, पंकज गोयल, पंकज वर्मा, लाल चंद यादव, राम मोहन अवस्थी, विजय शुक्ला, अवधेश कुमार, राकेश शुक्ला समेत नौ लेखपालों को हटाया गया और तीन लेखपालों को यहां अन्य तहसील से भेजा गया है। 

एडीएम एसपीसिह ने बताया कि जिले सभी एसडीएम से लेखपालों को तुरंत रिलीव करने के लिए कहा गया है। इससे स्थानांतरित लेखापाल नवीन तैनाती तहसील में कार्य भार ग्रहण कर लें। एक सप्ताह के अंदर अगर किसी लेखापाल ने ज्वाइनिंग नहीं की तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed