{"_id":"60f864688ebc3e79bc73d3ad","slug":"lekhpal-and-collection-amin-suspended-gola-news-bly453816280","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल और संग्रह अमीन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल और संग्रह अमीन निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। गेहूं सत्यापन में लापरवाही बरतने वाले लेखपाल और जेल गए संग्रह अमीन को तहसीलदार ने निलंबित कर दिया है।
तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि तहसील गोला लेखपाल देवेंद्र सिंह ने ग्राम डालपुर ग्रंट के खातेदार गुरपाल सिंह, लोचनपुर निवासी कंवलजीत सिंह और कुलदीप सिंह, भोलापुर निवासी लौहर के नाम दर्ज भूमि से अधिक मात्रा का गेहूं सत्यापन कर दिया था। जांच में लेखपाल देवेंद्र सिंह की लापरवाही बरतने की पुष्टि हुई है। आख्या के आधार पर उच्च अधिकारी को निर्देश पर लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
वहीं तहसील गोला के संग्रह अमीन मधुर कुमार पर मैलानी थाने में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मैलानी थाना प्रभारी द्वारा संग्रह अमीन को गिरफ्तार कर आख्या देने पर तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी ने संग्रह अमीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संवाद