फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Legislator did inspection of municipality and CHC

विधायक ने किया नगर पालिका और सीएचसी का निरीक्षण

Tue, 02 May 2017 11:51 PM IST
लखीमपुरखीरी
लखीमपुरखीरी Updated Tue, 02 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Legislator did inspection of municipality and CHC
न‌िरीक्ष्ण - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
     
पालिका में गंदगी देख रो पड़े विधायक, पालिकाध्यक्ष से हुई नोकझोंक      

भाजपा विधायक अरविंद गिरि ने नगर पालिका और सीएचसी का औचक मुआयना किया। पालिका में कई महत्वपूर्ण स्थानों पर गंदगी और चुनाव के दरम्यान कब्जे में ली गई होर्डिंगों की दशा और गंदगी देख विधायक ने नाराजगी जताई। 
मंगलवार को विधायक अरविंद गिरि अपने समर्थकों के साथ दोपहर नगर पालिका परिषद पहुंचे, जहां वाचनालय एवं पुस्तकालय और स्वर्गीय रामनरेश तिवारी की प्रतिमा पर जमी धूल देख विधायक रो पड़े। उन्होंने ईओ/एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी को नगर पालिका बुलाकर दुर्दशा दिखाई। साथ ही सुधार, सफाई कराने के निर्देश दिए। चुनावी आचार संहिता के दौरान कब्जे में लिए गए होर्डिंग्स की बेअदबी विधायक को बर्दाश्त नहीं हुई। उन्होंने पालिका कर्मियों को बुलाकर कब्जे में लिए गए होर्डिंग्स के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।       
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में बने स्वर्गीय निर्मलचंद राठी स्मारक प्रेक्षागृह में बंदरों, पक्षियों और आवारा कुत्तों का निवास, जगह-जगह कूड़े के ढेर देख विधायक ने स्वयं को असहज महसूस किया। ईओ को तत्काल सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देेश दिए। अधूरे प्रेक्षागृह को पूर्ण कराने के लिए एस्टीमेट बनाने को कहा। विधायक ने नगर की धरोहर साहित्यकार/ कवि स्वर्गीय सियाराम मिश्र की प्रतिमा लगवाने में आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर नगराध्यक्ष दीपेंद्र गुप्त, अवनीश मैसी, केके शुक्ला, विजय माहेश्वरी, अनुराग गुप्त, विमल वर्मा, रामनरेश वर्मा, गोपालकृष्ण शुक्ला, हरीश भारती, मिन्नी साहनी आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

     
   
विधायक समर्थक और पालिकाध्यक्ष में हुई नोकझोंक      
 दोपहर को नगर पालिका परिषद में औचक निरीक्षण पर पहुंचे विधायक अरविंद गिरि के लाव लश्कर देखकर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने आपत्ति जताई। जिस पर विधायक के एक समर्थक ने पालिकाध्यक्ष को बीच में ही टोक दिया। जिससे पालिकाध्यक्ष की समर्थक से नोकझोंक होने लगी। विधायक ने मामला शांत कराया।       
     
   
औचक निरीक्षण में सीएचसी की देखी अव्यवस्थाएं 
     गोला गोकर्णनाथ। सीएचसी में औचक निरीक्षण में पहुंचे विधायक अरविंद गिरि ने अस्पताल में अव्यवस्थाएं और गंदगी देख नाराजगी जताई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वी कुमार को अस्पताल में सुविधाओं को बेहतर कराने के लिए प्रोजेक्ट तैयार करने का निर्देश दिए। अधीक्षक ने विधायक को अस्पताल की समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर विधायक ने कहा कि शीघ्र ही विधायक निधि और शासकीय सहयोग से अस्पताल की सुविधाएं बेहतर की जाएंगी। उन्होंने फोन पर डिप्टी सीएमओ रवींद्रनाथ वर्मा से वार्ता की। सीएचसी परिसर में बने अटल विश्राम गृह पर ताला लटकता देखा, इस पर उन्होंने कार्यदायी संस्था के जेई से फोन पर बात की।       


 विधायक अरविंद गिरि ने पत्रकारों को पालिका सभागार में प्रेसवार्ता और मीटिंग होना कहकर बुलवाया था। जानकारी होने पर वह जब नगरपालिका पहुंची तो विधायक अपने समर्थकों के साथ लाइब्रेरी में मौजूद थे। जहां उनके साथ अभद्रता की गई। जब उन्होंने अपने मोबाइल से वीडियो क्लिप बनाने के लिए कर्मचारी को भेजा तो विधायक के भाई ने मोबाइल उसके हाथ से छीन लिया। जिसे देख उन्होंने अपने आप जाकर विधायक के भाई से मोबाइल लिया।       
मीनाक्षी अग्रवाल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गोला।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed