फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lawyers demand justice in Dr. Saurabh suicide case

Lakhimpur Kheri News: अधिवक्ताओं ने डॉ. सौरभ आत्महत्या मामले में मांगा न्याय

Mon, 20 Jul 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 20 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Lawyers demand justice in Dr. Saurabh suicide case
डीएम कार्यालय ज्ञापन देने आए उत्तर प्रदेश अधिवक्ता महासंघ के पदाधिकारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। औरैया में डॉ. सौरभ वाजपेयी की आत्महत्या के मामले में सोमवार को उत्तर प्रदेश अधिवक्ता महासंघ के वकीलों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर नामजद सभी आरोपियों और कोतवाली औरैया के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन के मुताबिक, ग्राम शेखापुर निवासी डॉ. सौरभ वाजपेयी औरैया के रामऔतार मेमोरियल हॉस्पिटल में कार्यरत थे। आरोप है कि वेतन मांगने पर अस्पताल संचालक और अन्य लोगों ने मारपीट, अभद्रता और उत्पीड़न किया। शिकायत के बावजूद प्रभावी पुलिस कार्रवाई न होने से मानसिक रूप से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय शुक्ला ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक की भूमिका संदिग्ध होने का आरोप लगाया। महासंघ ने अपराध संख्या 483/26 के सभी नामजद आरोपियों और संबंधित पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी, एनएसए के तहत कार्रवाई तथा मृतक के आश्रितों को सरकारी नौकरी और उचित सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed