{"_id":"68cc47270361b977a502d3c8","slug":"lawyers-boycott-courts-and-protest-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-156022-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: न्यायालयों का बहिष्कार कर वकीलों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: न्यायालयों का बहिष्कार कर वकीलों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पलिया तहसील में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद
पलियाकलां। पलिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील में प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए न्यायालयों का बहिष्कार कर एसडीएम कोर्ट के सामने प्रदर्शन किया। नारेबाजी के साथ किए गए प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील की सभी न्यायालयों का बहिष्कार करने की बात कही है।
बृहस्पतिवार को तहसील में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बताया कि 16 सितंबर को अधिवक्ताओं की एक बैठक हुई थी। जिसके तहत ही बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन रखा गया था। अधिवक्ताओं ने तहसील की सभी न्यायालयों में राजस्व संहिता की धारा 38, 24, 116, 80 की पत्रावलियों में बहस के बाद आदेश में नियत हुए एक माह से अधिक समय व्यतीत होने के बाद भी आदेश पारित न करने का आरोप प्रशासन पर लगाया है।
साथ ही आरोप लगाया है कि न्यायालयों के पेशकारों द्वारा आदेश में नियत पत्रावली के संबंध में अधिवक्ताओं से सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। ऐसी स्थिति में अधिवक्ता न्यायालयों का कार्य न कर पाने में विवश हैं। वह लगातार न्यायालय का बहिष्कार जारी रखेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मेनरो, महामंत्री विष्णु कुमार शुक्ला, बनारसी लाल चौधरी, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार राठौर, मोहम्मद युनुस, रामभक्त, कौशल किशोर नाग, रमेश चंद्र, श्रीष द्विवेदी, रामप्रकाश पाल, दीपक पांडेय, फजल अहमद, अफसर अली, विकास गुप्ता, कमाल इदरीशी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
दाखिल-खारिज न करने से नाराज अधिवक्ता हड़ताल पर गए
गोला गोकर्णनाथ। गोला तहसील के अधिवक्ताओं में तय समय में दाखिल-खारिज आदेश पारित न किए जाने को लेकर अधिकारियों के प्रति नाराजगी है। इसके चलते अधिवक्ता बृहस्पतिवार को सामूहिक हड़ताल पर चले गए।
बृहस्पतिवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष केके शुक्ल की अध्यक्षता में वकीलों की सभा हुई। इसमें संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि शासनादेश के मुताबिक, अविवादित पत्रावलियों में समय सीमा के भीतर दाखिल-खारिज आदेश पारित हो जाना चाहिए, जबकि यहां ऐसा नहीं हो रहा है।
वकीलों ने सर्वसम्मति से ऐलान किया कि जब तक दाखिल-खारिज आदेश तय समय में पारित नहीं किए जाते, वे सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे। इस मौके पर बार संघ अध्यक्ष केके शुक्ल, महामंत्री अनूप वर्मा, नरेश सिंह तोमर, लाल बिहारी वर्मा, नरेंद्र शुक्ला, आदर्श वर्मा, नीरज मिश्रा, हरिनाम पांडे, राकेश त्रिपाठी, अरुण दीक्षित आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद