{"_id":"e79b630911212751af7f10dcfdb69710","slug":"lawyers-are-on-the-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने की कमलबंद हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने की कमलबंद हड़ताल
लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 11 Feb 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के वकील की निर्मम हत्या और वकीलों पर लाठीचार्ज को लेकर सुबह से ही वकीलों में रोष दिखाई दिया। आपात बैठक के प्रस्ताव पर जिला अधिवक्ता संघ सभागार में चंद्रमोहन सिंह की अध्यक्षता में वकीलों की बैठक हुई। बैठक का संचालन करते हुए महामंत्री अशोक शुक्ला ने बताया कि लखनऊ हाईकोर्ट के वकील की हत्या और उसके बाद शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे वकीलों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या है। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि पूरी जिंदगी दूसरे लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने वाले वकील समुदाय पर लाठीचार्ज निंदनीय है। मीडिया प्रभारी और संयुक्त मंत्री मुनेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि जिले के वकीलों ने एक सुर में लखनऊ में हुए लाठीचार्ज की निंदा की है और गुरुवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहने का फैसला लिया है। बैठक में प्रमोद सिंह, राजेश मिश्र, रमेश मौर्य, सौरभ दीक्षित, अजय श्रीवास्तव, शमशुललका सिद्दीकी, श्याम किशोर वर्मा, घनश्याम द्विवेदी, अशेाक अवस्थी, उत्तम राज, हिमांशु तिवारी और राकेश वर्मा सहित सैकड़ों वकील मौजूद रहे।
पलियाकलां। पलिया बार एसोसिएशन ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम स्टेनो को सौंपा। जिसमें लखनऊ के वकील श्रवण कुमार वर्मा की हत्या की निंदा करते हुए सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है।
पलिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रकाश पाल और महामंत्री दिनेश दीक्षित की अगुवाई में तमाम वकीलों ने एसडीएम स्टेनो को राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लखनऊ में विधि व्यवसाय कर रहे अधिवक्ता श्रवण कुमार वर्मा की हत्या की निंदा करते हुए कहा गया है कि इसकी सीबीआई जांच कराई जाए और परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा दिलाया जाए। साथ ही वकीलों ने लखनऊ में पुलिस प्रशासन द्वारा वकीलों पर किए गए लाठीचार्ज की भी जांच कराए जाने की मांग की ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष राजेश कुमार राठौर, कोषाध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव, मुकेश यादव, उमेश कुमार, रमाशंकर पांडे, जीवन प्रकाश मेनरो, रामचंद्र अवस्थी, रणजीत सिंह, श्रीष द्विवेदी, रामचंद्र गौतम, धर्मराज शाक्य, विष्णु शुक्ला, दीपक पांडेय, शैलेंद्र सिंह, मो. नईम खान, इंतजार हुसैन खां, रविंद्र शर्मा, संजय अवस्थी, अर्जुनलाल, महेंद्र अवस्थी, रामनरेश, आयुष वाजपेयी, रविंद्र गुप्ता सहित तमाम एसोसिएशन सदस्य शामिल रहे।