{"_id":"615ec78e8ebc3e05ab3bd032","slug":"lavkush-and-ashish-pandey-arrested-after-identification-in-lakhimpur-violence-farmers-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: हिंसा मामले में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी गिरफ्त से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: हिंसा मामले में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी गिरफ्त से दूर
Thu, 07 Oct 2021 03:40 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 07 Oct 2021 03:40 PM IST
सार
आईजी लक्ष्मी सिंह ने पुलिस लाइंस में मीडिया से बातचीत में कहा कि जिन दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की बात कही है, उसमें एक लवकुश गृह राज्यमंत्री के गांव बनवीरपुर का रहने वाला है। हिरासत में दूसरा युवक आशीष पांडेय भी लवकुश का साथी है।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। आईजी लक्ष्मी सिंह के अनुसार हत्या में तीन लोगों की भूमिका को चिह्नित किया गया है। दुर्भाग्य से तीनों की मौत हो चुकी है, जिससे उनकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
आईजी ने बताया कि मुख्य अभियुक्त आशीष मिश्रा उर्फ मोनू की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है, लेकिन आशीष को पूछताछ के लिए समन भेजा गया है। पुलिस लाइंस में मीडिया से बातचीत में आईजी लक्ष्मी सिंह ने जिन दो लोगों से पूछताछ करने की बात कही है, उसमें एक लवकुश गृह राज्यमंत्री के गांव बनवीरपुर का रहने वाला है। दूसरा युवक आशीष पांडेय भी लवकुश का साथी है।
विज्ञापन
लवकुश और आशीष पांडेय घटनास्थल पर थे मौजूद
इन दोनों के नाम तीन अक्तूबर को घटना में मारे गए शुभम मिश्रा के पिता विजय मिश्रा की ओर से तिकुनिया पुलिस को दी तहरीर में शामिल किए गए थे, जिसमें बताया गया है कि लवकुश और आशीष पांडेय घटनास्थल पर मौजूद थे, जब कुछ किसान लाठी और तलवार से शुभम और हरिओम को मार रहे थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है, जिनसे मिले तथ्यों के आधार पर आईजी लक्ष्मी सिंह ने किसानों की मौत के दोषियों की भूमिका चिह्नित करने का दावा किया है।
विज्ञापन
तीन लोगों की भूमिका चिह्नित
आईजी ने बताया कि चिह्नित तीनों लोगों की मौत हो चुकी है। तीनों के नाम पूछे जाने पर उन्होंने जांच जारी होने की बात कहकर नामों का खुलासा अभी नहीं किया है। घटना में कुल आठ लोगों की मौत हुई, जिसमें चार किसान, एक पत्रकार, एक ड्राइवर और दो भाजपा कार्यकर्ता हैं। सूत्र बताते हैं कि आईजी ने जिन तीन लोगों की भूमिका चिह्नित करने की बात कही है, उसमें शुभम मिश्रा, श्याम सुंदर और हरिओम मिश्रा के नाम शामिल हो सकते हैं।
दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
वहीं मुख्य अभियुक्त आशीष मिश्रा मोनू की गिरफ्तारी नहीं होने के सवाल पर आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। आशीष मिश्रा मोनू को पूछताछ के लिए समन जारी किया है और पर्यवेक्षण समिति के समक्ष उपस्थित होकर बयान दर्ज कराएंगे। उधर शाम को शाम को एडीजी लॉ एंड ऑडर्र प्रशांत कुमार ने हिरासत में लिए लवकुश और आशीष पांडेय की गिरफ्तारी की पुष्टि की।
आशीष की तलाश में पुलिस ने कई जगह दी दबिश
बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस ने आशीष मिश्रा मोनू की गिरफ्तारी के लिए उनके घर समेत संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। हालांकि पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है।