फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Late at night on the plaza came Tajia Run overnight Mjlison round

देर रात चौक पर आए ताजिए रात भर चला मजलिसों का दौर

Fri, 23 Oct 2015 10:52 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 23 Oct 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Late at night on the plaza came Tajia Run overnight Mjlison round
मोहर्रम के चलते गुरुवार को देर रात इमाम चौक पर ताजिए रखे गए। लोगों ने इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए नियाज दिलाई और मजलिसों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा । शहर में आठवीं का जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। ताजियों और दुलदुल घोड़े के साथ निकले जुलूस में लोग मातम कर रहे थे। या हसन या हुसैन की सदाएं सड़कों पर गूंज रहीं थीं।
विज्ञापन

खीरी टाउन। शुक्रवार को नमाजे जुमा के बाद मीरा तालाब स्थित फिरदौसी इमामबाडे़ में नौ माहर्रम को मजलिस का आयोजन हुआ। जिसको मौलाना असकरी खान ने खिताब फरमाया। वहीं दरगाह में कारी मोहम्मद कमर आलम ने तो बुखारी टोला की मस्जिदों में इमाम हुसैन का जिक्र किया गया। झंडे वाली मस्जिद में गुफरान अहमद ने इमाम हुसैन की अजीम कुर्बानी की याद ताजा करते हुए तकरीर की और कहा कि मकसदे इमाम हुसैन को समझने के लिए करबला के वाकिये को याद किया जाता है जहां इमाम हुसैन ने हक के लिए अपने छोटे छोटे बच्चों की कुर्बानी दी और सब्र किया।  सब्र का नतीजा है कि इमाम हुसैन की कुर्बानी पूरी दुनिया कायनात में दोहराई जाती है। वहीं बुखारी टोला, जोशी टोला, डीहपुर कटरा, अवधी टोला, पटटीराम दास, शेखसराय, बाजार आदि में इमाम हुसैन की याद में देर रात इमाम चौक पर ताजिए रख कर फातेह ख्वानी की गई तथा देर रात तक मजलिसों का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

आज दफ्न किए जाएंगे ताजिए
खीरी कस्बे में सैकड़ों की तादाद में इमाम हुसैन की याद में रखे गए ताजिए रात भर शब्बेदारी करने के बाद मीरा तालाब और ईदगाह की करबला में दफ्न किए जाएंगे। हाफिज कमर आलम ने बताया कि आशुरे की नमाज सुबह 8.30 बजे दरगाह की मस्जिद में अदा की जाएगी। शिया मुसलमानों को मीरा तालाब ईदगाह की मस्जिद में 9.30 बजे मौलाना असकरी खान नमाज अदा करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed