{"_id":"64c2b9621c18ab35d2055549","slug":"lakhs-stolen-from-three-houses-in-one-night-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-2588-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एक ही रात तीन घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एक ही रात तीन घरों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
महेवागंज/ सुंदरवल। शारदानगर और फूलबेहड़ में एक ही रात में चोरों ने तीन घरों से पचास हजार की नकदी समेत करीब पंद्रह लाख के जेवर पर हाथ साफ कर लिया। शारदा नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
शारदा नगर के चकई गांव निवासी अध्यापक रमेश वर्मा ने बताया कि बुधवार रात चोर जीने से उतर कर घर में दाखिल हुए। कमरे में बक्से से ढाई लाख के जेवर और पांच हजार की नकदी पार कर दी। सुबह आंख खुलने पर सामान बिखरा देख घरवालों के होश उड़ गए। इस बीच पड़ोसी अध्यापक हरिओम वर्मा के घर कमरे की खिड़की टूटी होने पर घरवालों को शक हुआ।
कमरे में नजर दौड़ाई तो अलमारी का लॉक टूटा देख सब चौंक गए। ग्रह स्वामी ने बताया कि चोर 10 लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरों से भरा डिब्बा निकाल कर फरार हो गए। उधर, फूलबेहड़ कस्बा निवासी उपेंद्र सिंह ने बताया की दीवार लांघकर चोर घुस गए। अलमारी में रखे 38 हजार रुपये ओर सोने चांदी के जेवर समेत करीब ढाई लाख का माल चोर बटोर ले गए हैं।
विज्ञापन
दोनों थाने की पुलिस ने मौका मुआयना किया। शारदा पुलिस ने बताया कि चकई गांव में अलमारी के लॉकर पर टूटने के कोई निशान नहीं मिले हैं। मामला संदिग्ध लग रहा है। थाना और क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच कर रही है।