फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur's team selected in Kabaddi, Palia's team selected in Volleyball

Lakhimpur Kheri News: कबड्डी में लखीमपुर, वॉलीबॉल में पलिया की टीम का चयन

Mon, 09 Mar 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 09 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur's team selected in Kabaddi, Palia's team selected in Volleyball
ऊंची कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती ​महिला ​खिलाड़ी। स्रोत : विभाग
लखीमपुर खीरी। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को लालपुर स्टेडियम में विभिन्न खेलों के ट्रायल मैच आयोजित किए गए। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों का चयन जोन स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया। यह ट्रायल प्रतियोगिता पूर्व में आयोजित विधायक खेल स्पर्धा के विजेता प्रतिभागियों के लिए कराई गई थी। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सूरज ने बताया कि कबड्डी सब जूनियर बालक वर्ग में लखीमपुर की टीम और वॉलीबॉल सब जूनियर वर्ग में पलिया की टीम का चयन हुआ।
विज्ञापन

एथलेटिक्स में बालक वर्ग सब जूनियर 100 मीटर दौड़ में राज वर्मा, जूनियर वर्ग 100 मीटर में अयान वेग और सीनियर वर्ग 400 मीटर में अनमोल पांडेय का चयन किया गया। बैडमिंटन में जूनियर बालक वर्ग में यश वर्मा, सीनियर वर्ग में रेहान अली, बालिका वर्ग सब जूनियर में सबा और जूनियर वर्ग में व्याख्या मिश्रा का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, कुश्ती और बैडमिंटन समेत कई खेलों के ट्रायल आयोजित किए गए। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 11 और 12 मार्च को लखनऊ में होने वाली जोन स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed